
पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अजय जडेजा ने रोहित शर्मा पर लगाए गंभीर आरोप।
t20 world cup 2022 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को बुरी तरह हराया है। जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा समेत खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं। खास तौर पर रोहित शर्मा को निशाना बनाया जा रहा है। क्योंकि वह न तो बल्लेबाजी में कोई कमाल कर पर है और न ही कप्तानी में कोई ऐसा कुछ किया है, जिससे उन्हें याद किया जाए। कोई पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा का बचाव कर रहा है तो कोई खामियां गिनाकर उन्हें हार के लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है। हो सकता है कि खिलाड़ी इससे असहज महसूस करें, लेकिन जब जीतकर हीरो बनते हैं तो हार पर भी सवाल उठने लाजिमी हैं। इस कड़ी में पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अजय जडेजा ने कप्तान रोहित शर्मा और टीम इंडिया पर बड़े आरोप लगाए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय जडेजा ने साफ कहा कि मैं एक बात कहता हूं, जिसे रोहित शर्मा सुनेंगे तो उन्हें चुभेगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी कप्तान को टीम बनानी है तो उसे पूरे साल टीम के साथ समय बिताना होता है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि रोहित शर्मा ने साल भर में कितना वक्त टीम के साथ गुजारा है। आपने टीम बनाई है, लेकिन आप उसके साथ नहीं रहते। इतना ही नहीं कोच भी न्यूजीलैंड के दौरे पर नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर में एक बुजुर्ग होना चाहिए, 7 बुजुर्ग साथ होंगे तो परेशानी होगी। जडेजा का इशारा शायद टीम इंडिया में मौजूद उम्रदराज खिलाड़ियों की तरफ था। जिसमें रविचंद्रन अश्विन और दिनेश कार्तिक भी हो सकते हैं।
यह भी पढ़े - बारिश से धुल सकता है इंग्लैंड-पाकिस्तान का फाइनल, रिजर्व दिन भी भारी बारिश की भविष्यवाणी
करीबन हर सीरीज के बाद आराम लेते हैं रोहित
बता दें कि टी20 विश्व कप 2021 के बाद रोहित शर्मा को भारत का कप्तान बनाया गया था, लेकिन रोहित शर्मा हर सीरीज के बाद आराम लेते हुए नजर आते हैं। रोहित शर्मा फुलटाइम कप्तान हैं, लेकिन उनके गैरहाजिर रहने पर केएल राहुल, हार्दिक पांड्या या फिर ऋषभ पंत कप्तानी करते हैं। विश्व कप में सेमीफाइनल हारने के बाद अब टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर जा रही है और वहां भी रोहित शर्मा नहीं जा रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वह टी20 के साथ वन डे सीरीज भी नहीं खेलेंगे।
टी20 में हार्दिक तो वनडे में धवन करेंगे कप्तानी
अब ये तो पता नहीं रोहित शर्मा ने खुद ही रेस्ट मांगा है या फिर चयनकर्ता अपने मन से शर्मा को आराम दे दे रहे हैं। इसी वजह से टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या कप्तान होंगे तो वन डे सीरीज में शिखर धवन कप्तानी संभालेंगे।
यह भी पढ़े - वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद इमोशनल हुए विराट कोहली, पोस्ट में लिखी दिल की बात
Published on:
11 Nov 2022 04:26 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
