लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान मेग लैनिंग ने 13 रन बनाए, लेकिन नेट सीवर-ब्रंट ने उन्हें आउट कर दिया। शेफाली वर्मा (4) और जेस जोनासेन (13) सस्ते में पवेलियन लौट गईं। जेमिमा रोड्रिग्स ने 21 गेंदों में 30 रन और मरिजाने कप्प ने 26 गेंदों में 40 रन बनाकर उम्मीद जगाई, लेकिन दोनों को अमेलिया केर और सीवर-ब्रंट ने चलता किया। अंत में निकी प्रसाद (25*) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम 8 रन से चूक गई। मुंबई की ओर से नेट सीवर-ब्रंट ने 3 और अमेलिया केर ने 2 विकेट लिए।