ट्रिनबागो ने खड़ा किया बड़ा स्कोर-
ट्रिनबागो ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिस लिन, कॉलिन मुनरो और ब्रेंडन मैकुलम की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 223 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। 10 रन के स्कोर पर ट्रिनबागो को पहला झटका लगा और सुनील नरेन 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद क्रिस लिन और मुनरो ने मिलकर 98 रनों की पार्टनरशिप की और टीम को मजबूत स्कोर की ओर अग्रसर किया। लिन 46 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। मुनरो ने 42 गेंदों में 61 रन बनाए, जिसमे 3 छक्के और 5 चौके शामिल थे। इसके बाद मैकुलम ने 27 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली, उनकी पारी में 4 छक्के और 5 चौके शामिल थे। इन तीनों की पारियों की बदौलत नाइट राइडर्स ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुक्सान पर 223 रनों का टारगेट खड़ा किया। आंद्रे रसेल ने 38 रन देकर 3 विकेट झटके। यह तीन विकेट उनकी हैट्रिक थी जिसमे ब्रैंडन मैकुलम, डैरेन ब्रावो और दिनेश रामदीन शामिल थे।