अर्जुन तेंदुलकर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में अपने खेल में सुधार किया है। उन्होंने 17 फर्स्ट क्लास मैचों में 33.51 की औसत और 3.31 की इकॉनमी से कुल 37 विकेट चटकाए हैं, जिसमें एक इनिंग में 25 रन देकर 5 विकेट भी लिए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 17 मैचों में 532 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 2 अर्द्धशतक शामिल हैं। लिस्ट ए की बात करें तो 15 मैचों में 5.21 की इकॉनमी और 30.80 की औसत से कुल 21 विकेट झटके हैं। लिस्ट-ए में 15 मैचों में कुल 62 रन बनाए हैं।