30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अर्जुन तेंदुलकर की लगी लॉटरी, बीसीसीआई ने एशिया कप के लिए भेजा बुलावा

Arjun Tendulkar : सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन अब टीम इंडिया की सीनियर टीम में जगह बनाने की राह पर हैं। आईपीएल 2023 में मुंबई के लिए डेब्यू करने वाले अर्जुन तेंदुलकर को बीसीसीआई की ओर से राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के लिए बुलावा भेजा गया है, ताकि वह एशिया कप में हिस्‍सा ले सकें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 15 Jun 2023, 10:10 AM IST

arjun-tendulkar.jpg

अर्जुन तेंदुलकर की लगी लॉटरी, बीसीसीआई ने एशिया कप के लिए भेजा बुलावा।

Arjun Tendulkar : भारत के महान बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन अब टीम इंडिया की सीनियर टीम में जगह बनाने की राह पर हैं। आईपीएल 2023 में मुंबई के लिए डेब्यू करने वाले अर्जुन तेंदुलकर को बीसीसीआई की ओर से राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के लिए बुलावा भेजा गया है। अब अर्जुन एनसीए में तीन सप्‍ताह का कैंप करेंगे। जहां वह एनसीए के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण से क्रिकेट के गुर सीखेंगे। इसके बाद सबकुछ ठीक रहा तो उन्‍हें इस दिसंबर में होने वाले इमर्जिंग एशिया कप में खेलने का मौका मिलेगा।


दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अर्जुन तेंदुलकर समेत 20 होनहार क्रिकेटरों को एनसीए कैंप के लिए बुलावा भेजा है। बीसीसीआई एलीट स्तर पर खेलने के लिए बहुमुखी प्रतिभाओं की तलाश में है। इसी कड़ी में अब यह फैसला लिया गया है। बीसीसीआई ने इन सभी खिलाडि़यों को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी बेंगलुरु में तीन सप्ताह के कैंप के लिए बुलाया है।

एशिया कप में लेंगे हिस्‍सा

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इस साल के अंत में अंडर-23 इमर्जिंग एशिया कप का आयोजन होना है। इसके लिए बीसीसीआई को युवा चेहरों की तलाश है। एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने इस कैंप का सुझाव दिया था ताकि हर फॉर्मेट के लिए बहुमुखी प्रतिभाओं की तलाश की जा सके। शिव सुंदर दास की अगुवाई में सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति ने इन खिलाड़ियों का चयन किया है।

यह भी पढ़ें : ईशान किशन ने टीम से नाम वापस लेकर की बड़ी भूल, अब टेस्ट डेब्यू मुश्किल!

इन युवा खिलाडि़यों को भेजा बुलावा

बताया जा रहा है कि चुने हुए खिलाडि़यों में बल्‍लेबाज और गेंंदबाजों के साथ ऑलराउंडर को भी शामिल किया गया है। इनमें युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया, मोहित रेडकर, मानव सुतार, अभिषेक शर्मा, दिविज मेहरा और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : एक गेंद पर 2 बार DRS, अश्विन ने थर्ड अंपायर के फैसले को ही दी चुनौती