श्रीलंका की पहली पारी का हाल -
श्रीलंका की पहली पारी में मध्यक्रम के बल्लेबाज पासिंधु सूर्यभद्रा ने शानदार शतक बनाते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर दिलाया। पासिंधु ने 236 गेंदों का सामना करते हुए 115 रन बनाए। पासिंधु के अलावा श्रीलंका की ओर से सोनल दिनुशा ने 51 जबकि एसटी मेंडिस ने 49 रनों की पारी खेली। पहली पारी में भारत की ओर से मोहित जांगडा ने सर्वाधिक चार बल्लेबाजों को आउट किया। यतिन मांगवानी, आयुष बदोनी और सिद्धार्थ देसाई को दो-दो सफलताएं मिली।