19 सितंबर को होगा भारत-पाक का मुकाबला-
भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के बीच जब भी मुकाबला होता है, दर्शकों के साथ-साथ खिलाड़ियों का रोमांच भी सातवें आसमान पर होता है। लंबे इंतजार के बाद 19 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होगी। मौका होगा एशिया कप 2018 का। लेकिन इस मैच में भारत को हराने के लिए पाकिस्तान ने बड़ी गुप्त चाल चली है।