7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ashes 2023: बारिश ने तोड़ा सपना तो इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को लगा गहरा सदमा

Ashes 2023: इंग्‍लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा एशेज सीरीज का चौथा टेस्‍ट बारिश के कारण ड्रा हो गया है। इस मैच में फ्रंटफुट पर नजर आ रही इंग्लैंड की टीम को भारी नुकसान हुआ है। मैच के ड्रा होने के बाद इंग्‍लैंड का सपना टूट गया है और टीम के कप्तान बेन स्टोक्स गहरा सदमा लगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 Jul 2023, 5:31 PM IST

ben-stokes.jpg

बारिश ने तोड़ा सपना तो इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को लगा गहरा सदमा।

Ashes 2023: ऐतिहासिक एशेज सीरीज 2023 के तहत मैनचेस्‍टर के ओर्ल्‍ड ट्रैफर्ड में इंग्‍लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा चौथा टेस्‍ट बारिश के कारण ड्रा हो गया है। इस मैच में फ्रंटफुट पर नजर आ रही इंग्लैंड की टीम को भारी नुकसान हुआ है। मेजबान इंग्‍लैंड ने 2015 के बाद पहली बार एशेज सीरीज जीतने का गोल्‍डन चांस खो दिया है। इस मुकाबले में इंग्लिश टीम एक समय जीत के बेहद करीब थी। इस मैच के ड्रा होने के बाद इंग्‍लैंड का सपना टूट गया है और टीम के कप्तान बेन स्टोक्स गहरा सदमा लगा है, वह काफी निराश नजर आए हैं।


कप्‍तान बेन स्टोक्स ने कहा है कि हमारे लिए यह काफी कठिन पल है। हमने जिस तरह का क्रिकेट पहले 3 दिन खेला, उसके हिसाब से मौसम ने हमें परिणाम नहीं दिया। सच में यह बहुत कठिन चीज है, ये खेल का हिस्सा है। उन्‍होंने कहा कि इस गेम में हमारे लिए करो या मरो वाली स्थिति थी। ऑस्ट्रेलिया को 317 पर आउट करना और फिर 592 रन बनाना, हम इससे अधिक कुछ नहीं कर सकते थे।

'अगला मैच में जीत के इरादे से उतरेंगे'

बेन स्टोक्स ने आगे कहा कि हमारे पास अभी एक गेम और बचा है और हम उसे जीतने के इरादे से उतरना चाहते हैं और 2019 की तरह सीरीज ड्रा करना चाहते हैं। हमें पता है कि टीम के रूप में आखिरी मैच हमारे लिए क्या मायने रखता है। हमें इस मैच में अच्छा समर्थन मिला और उम्मीद है कि अगले मैच में भी समर्थन मिलेगा और हम जीतेंगे।

यह भी पढ़ें :धोनी के बाद कौन बनेगा सीएसके का अगला कप्‍तान, माही के करीबी का खुलासा

दो मैच में पिछड़ने के बाद इंग्‍लैंड का अच्‍छा कमबैक

बता दें कि इंग्‍लैंड की मेजबानी में खेली जा रही पांच टेस्‍ट मैचों की एशेज सीरीज के पहले दो मुकाबले ऑस्‍ट्रेलिया ने जीते थे। इसके बाद तीसरा मुकाबला जीतकर इंग्‍लैंड ने अच्‍छा कम बैक किया। मैनचेस्‍टर में खेले गए मैच में भी इंग्‍लैंड का पलड़ा भारी था, वह सीरीज बराबर करने के करीब ही थी।

लेकिन, बारिश के कारण मैच ड्रा हो गया। फिलहाल सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के पास 2-1 की बढ़त है। अब आखिरी मुकाबले में देखने वाली बात ये होगी कि इंग्‍लैंड सीरीज बराबर कर पाती है या फिर ऑस्‍ट्रेलिया खिताब पर कब्‍जा करता है।

यह भी पढ़ें :पाकिस्‍तानी युवा स्पिनर की फिरकी में फंसे बल्‍लेबाज, पहले दिन ही श्रीलंका बैकफुट पर