4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमएस धोनी के बाद कौन बनेगा सीएसके का अगला कप्‍तान, माही के करीबी ने किया बड़ा खुलासा

CSK Next Captain : चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स अगला सीजन एमएस धोनी की अगुवाई में ही खेलेगी या फिर सीएसके को नया कप्‍तान मिलेगा? धोनी के बाद सीएसके का अगला कप्‍तान कौन होगा? धोनी के खास और सीएसके अहम खिलाड़ी रहे अंबाती रायडू ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 Jul 2023, 4:00 PM IST

csk.jpg

एमएस धोनी के बाद कौन बनेगा सीएसके का अगला कप्‍तान, माही के करीबी ने किया बड़ा खुलासा।

CSK Next Captain : चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स अगला सीजन एमएस धोनी की अगुवाई में ही खेलेगी या फिर सीएसके को नया कप्‍तान मिलेगा? महेंद्र सिंह धोनी के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का अगला कप्‍तान कौन होगा? इन अहम सवालों का जवाब शायद आज किसी के पास नहीं है। लेकिन, धोनी के खास और सीएसके अहम खिलाड़ी रहे अंबाती रायडू ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है। अंबाती ने बताया कि धोनी के बाद चेन्नई का कप्तान कौन बनेगा? इसकी पहचान पहले ही की जा चुकी है। अंबाती ने कहा किद सीएसके टीम मैनेजमेंट ने एक खिलाड़ी में लीडरशिप क्‍वालिटी देखी है, उसे ही धोनी के बाद टीम की कमान सौंपी जा सकती है।


अंबाती रायडू ने साफ किया कि चेन्नई सुपरकिंग्स मैनेजमेंट ने ऋतुराज गायकवाड़ में लीडरशिप वाली क्वालिटी देखी है। उन्‍होंने कहा कि आने वाले समय में ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनने का मौका मिलेगा। रायडू ने कहा कि इतना ही नहीं गायकवाड़ अगले 10 साल चेन्नई सुपरकिंग्‍स की टीम को लीड कर सकते हैं।

सीएसके को खिताब जिताने में अहम भूमिका

बता दें 2021 और 2023 में ऋतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई सुपरकिंग्‍स को चैंपियन बनाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। गायकवाड़ ने आईपीएल 2023 के सीजन में 42 से अधिक के औसत से कुल 590 रन बनाए। उन्‍होंनं 2021 के सीजन में 45 से अधिक के औसत से 635 रन बनाए थे। आईपीएल के पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन के चलते ही उन्‍हें एशियन गेम्‍स के क्रिकेट इवेंट के लिए टीम इंडिया की बी टीम का कप्‍तान भी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : सिराज की भविष्‍यवाणी, बोले- ये गेंदबाज अकेले तहस-नहस कर देगा पूरी वेस्‍टइंडीज टीम

'गायकवाड़ को तीनों फॉर्मेट खिलाएं'

अंबाती रायडू ने आगे कहा कि भारतीय टीम ऋतुराज गायकवाड़ का सही से इस्तेमाल नहीं कर पा रही है। रायडू ने कहा कि गायकवाड़ की प्रतिभा को देखते हुए उन्‍हें भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में खिलाना चाहिए, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें : World Cup के लिए जाफर ने किया 15 सदस्यीय टीम इंडिया ऐलान, धवन भी शामिल