4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ODI World Cup के लिए वसीम जाफर ने किया अपनी 15 सदस्यीय टीम इंडिया ऐलान, शिखर धवन भी शामिल

ODI World Cup 2023 Team India : भारत की मेजबानी में खेल जाने वाले वनडे वर्ल्‍ड पूर्व सलामी बल्‍लेबाज वसीम जाफर ने विश्‍व कप 2023 के लिए अपनी फेवरेट 15 सदस्‍यीय टीम चुनी है। उन्‍होंने अपनी इस टीम में संजू सैमसन के साथ शिखर धवन को चुनकर सभी को चौंका दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 Jul 2023, 3:16 PM IST

shikhar-dhawan.jpg

ODI World Cup के लिए वसीम जाफर ने किया अपनी 15 सदस्यीय टीम इंडिया ऐलान, शिखर धवन भी शामिल।

ODI World Cup 2023 Team India : भारत की मेजबानी में खेल जाने वाले वनडे वर्ल्‍ड की तैयारियां युद्धस्‍तर पर शुरू हो गई हैं। जहां-जहां मैच खेले जाएंगे, उन सभी मैदानों का कायाकल्‍प किया जा रहा है। वर्ल्‍ड कप के तहत 10 शहरों में कुल 48 मैच खेले जाएंगे। क्रिकेट के इस महाकुंभ को शुरू होने में करीब ढाई महीने का समय शेष है। हालांकि अभी तक वर्ल्‍ड कप के लिए टीम इंडिया का चयन नहीं किया गया है। इसी बीच भारत के पूर्व सलामी बल्‍लेबाज वसीम जाफर ने विश्‍व कप 2023 के लिए अपनी फेवरेट 15 सदस्‍यीय टीम चुनी है। उन्‍होंने अपनी इस टीम में संजू सैमसन के साथ शिखर धवन को चुनकर सभी को चौंका दिया है।


जियो सिनेमा पर बातचीत के दौरान जाफर ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी फेवरेट 15 सदस्यीय टीम में बतौर ओपनर रोहित शर्मा, शुभमन गिल और शिखर धवन को चुना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह तीन ओपनर के साथ जाना चाहेंगे। भले ही शिखर धवन को नहीं चुना जाए, लेकिन वह अपनी टीम में शिखर धवन को बैकअप ओपनर के तौर पर रखेंगे।

प्‍लेइंग 11 के लिए चुने तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाज

जाफर ने मध्‍यक्रम और स्पिन गेंदबाजों को लेकर कहा कि तीन नंबर पर विराट कोहली का स्‍थान पक्‍का है। नंबर चार पर श्रेयस, नंबर पांच पर केएल राहुल और हार्दिक पांड्या छठे नंबर खेलेंगे। वह तीन स्पिनर रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के साथ जाना चाहेंगे। इसके बाद बतौर तेज गेंदबाज वह जसप्रीत बुमराह और शमी या सिराज में से एक को प्‍लेइंग इलेवन के लिए चुनेंगे।

यह भी पढ़ें: सिराज की भविष्‍यवाणी, बोले- ये गेंदबाज अकेले तहस-नहस कर देगा पूरी वेस्‍टइंडीज टीम

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए वसीम जाफर की भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन (रिजर्व विकेटकीपर) और शार्दुल ठाकुर।

यह भी पढ़ें : PCB ने एशिया कप 2023 के शेड्यूल को लेकर जय शाह पर लगाए गंभीर आरोप