4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PCB ने एशिया कप 2023 के शेड्यूल को लेकर ACC अध्‍यक्ष जय शाह पर लगाए गंभीर आरोप

Asia Cup 2023 Schedule: एशिया कप का शेड्यूल जारी होने के बाद भी पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई सचिव व एशिन क्रिकेट काउंसिल के अध्‍यक्ष जय शाह के बीच तल्‍खी खत्‍म होने का नाम नहीं ले रही है। अब पीसीबी की ओर से जय शाह के ऊपर बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 22 Jul 2023, 12:13 PM IST

asia-cup-2023.jpg

PCB ने एशिया कप 2023 के शेड्यूल को लेकर ACC अध्‍यक्ष जय शाह पर लगाए गंभीर आरोप।

Asia Cup 2023 Schedule: एशिया कप का शेड्यूल जारी होने के बाद भी पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई सचिव व एशिन क्रिकेट काउंसिल के अध्‍यक्ष जय शाह के बीच तल्‍खी खत्‍म होने का नाम नहीं ले रही है। अब पीसीबी की ओर से जय शाह के ऊपर बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीसीबी का कहना है कि एसीसी अध्‍यक्ष जय शाह ने जानबूझकर उनके पूरे प्‍लान पर पानी फेरा है। उन्‍होंने कहा कि एशिया कप के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान पाकिस्‍तान में होने वाले ट्रॉफी के अनावरण के दौरान किया जाना था, लेकिन जय शाह ने कार्यक्रम से कुछ देर पहले ट्वीट कर शेड्यूल जारी कर दिया।

रहाणे को दिग्‍गज ने दी चेतावनी, बोले- ऐसा प्रदर्शन रहा तो फिर होंगे टीम से बाहर

[typography_font:14pt;" >
दरअसल, एशिया कप 2023 के शेड्यूल के साथ ट्रॉफी अनावरण करने के लिए पीसीबी की ओर से लाहौर में 19 जुलाई को एक कार्यक्रम का आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ के साथ पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ी भी मौजूद थे। लेकिन, इस कार्यक्रम से करीब 30 मिनट पहले ही एसीसी अध्यक्ष जय शाह ने ट्वीट कर कार्यक्रम का आधिकारिक ऐलान कर दिया।

एशिया कप 2023 का शेड्यूल

ग्रुप स्‍टेज

30 अगस्‍त - पाकिस्‍तान बनाम नेपाल (मुल्‍तान, पाकिस्‍तान)

31 अगस्‍त - बांग्‍लादेश बनाम श्रीलंका (कैंडी, श्रीलंका)

2 सितंबर - पाकिस्‍तान बनाम भारत (कैंडी, श्रीलंका)

3 सितंबर - बांग्‍लादेश बनाम अफगानिस्‍तान (लाहोर, पाकिस्‍तान)

4 सितंबर - भारत बनाम नेपाल (कैंडी, श्रीलंका)

5 सितंबर - अफगानिस्‍तान बनाम श्रीलंका (लाहोर, पाकिस्‍तान)

सुपर-4

6 सितंबर - ए-1 बनाम बी-2 (लाहोर, पाकिस्‍तान)

9 सितंबर - बी-1 बनाम बी-2 (कोलंबो, श्रीलंका)

10 सितंबर - ए-1 बनाम ए-2 (कोलंबो, श्रीलंका)

12 सितंबर - ए-2 बनाम बी-1 (कोलंबो, श्रीलंका)

14 सितंबर - ए-1 बनाम बी-1 (कोलंबो, श्रीलंका)

15 सितंबर - ए-2 बनाम बी-2 (कोलंबो, श्रीलंका)

फाइनल

17 सितंबर (कोलंबो, श्रीलंका)

यह भी पढ़ें : सचिन तेंदुलकर ने अपना रेकॉर्ड तोड़ने पर कोहली के लिए लिखा ये स्‍पेशल मैसेज