4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सचिन तेंदुलकर ने अपना रेकॉर्ड तोड़ने पर कोहली के लिए लिखा स्‍पेशल मैसेज, जानें क्‍या कहा

IND vs WI 2nd Test: विराट कोहली ने अपने टेस्‍ट करियर का 29वां और ओवरऑल 76वां शतक पूरा कर लिया है। 500वें मैच में शानदार उपलब्धि के लिए दुनियाभर में कोहली की तारीफ हो रही है। इसी बीच सचिन तेंदुलकर ने भी कोहली को शुभकामनाएं देते हुए स्‍पेशन मैसेज लिखा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 22 Jul 2023, 11:04 AM IST

sachin-on-virat.jpg

सचिन तेंदुलकर ने अपना रेकॉर्ड तोड़ने पर कोहली के लिए लिखा स्‍पेशल मैसेज, जानें क्‍या कहा।

IND vs WI 2nd Test: वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट में विराट कोहली ने अपने टेस्‍ट करियर का 29वां और ओवरऑल 76वां शतक पूरा कर लिया है। 500वें मैच में शानदार शतकीय पारी को लेकर दुनियाभर में कोहली की जमकर तारीफ हो रही है। इसी बीच कोहली के शतक पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी शुभकामनाएं दी हैं। सचिन तेंदुलकर ने कोहली का शतक होने पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्‍ट की है। इसके बाद फैंस के कमेंट की बाढ़ सी आ गई है। आपको भी बताते हैं कि सचिन तेंदुलकर ने क्‍या लिखा है?


भारत के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 121 रनों की दमदार पारी खेली। जबकि सचिन तेंदुलकर ने इसी मैदान पर 117 रन की पारी खेली थी। कोहली अब सचिन तेंदुलकर के शतकों के रिकॉर्ड के करीब पहुंच रहे हैं। इसी को लेकर सचिन ने कोहली के लिए अपने इंस्‍टा अकाउंट पर स्टोरी पोस्‍ट की है। कोहली के शतक पूरा करने के बाद सेलिब्रेशन के फोटो के साथ सचिन ने लिखा... एक और दिन, विराट कोहली द्वारा एक और शतक, अच्छा खेले।


सचिन का ये रेकॉर्ड तोड़ा

बता दें कि कोहली ने अपने अंतरराष्‍ट्रीय करियर के 500वें मैच में 76वां शतक पूरा किया है। जबकि सचिन तेंदुलकर ने अपने शुरुआती 500 मैच में 75 शतक लगाए थे। इस तरह कोहली महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर से भी आगे निकल गए हैं। वर्तमान में वह सबसे ज्‍यादा शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र सक्रिय बल्‍लेबाज हैं।

यह भी पढ़ें : रहाणे को दिग्‍गज ने दी चेतावनी, बोले- ऐसा प्रदर्शन रहा तो फिर होंगे टीम से बाहर

सचिन से कहीं आगे निकले कोहली

सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर के शुरुआती 500 अंतरराष्‍ट्रीय मैचों की 570 पारियों में 24 हजार 8 सौ 74 रन बनाए थे। इस दौराने उन्‍होंने नाबाद 248 की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। वहीं विराट कोहली अपने 500 अं‍तरराष्‍ट्रीय मैचों में 559 पारियां खेलते हुए 25 हजार 5 सौ 82 रन बना लिए हैं। उनका बेस्‍ट स्‍कोर 254 रन है।

यह भी पढ़ें : कोहली को कैरेबियाई धरती पर मां ने किया दुलार, गले मिलकर हुईं भावुक