1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ashes 2023 : ऑस्ट्रेलिया की दमदार वापसी, शतक के साथ ख्वाजा ने हासिल की ये खास उपलब्धि

Ashes Series 2023 : एशेज सीरीज 2023 के पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दमदार वापसी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए हैं। अब इंग्‍लैंड के पास महज 82 रनों की बढ़त है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरे दिन उस्‍मान ख्‍वाजा ने शतक जड़कर एक खास उपलब्धि हासिल की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Jun 2023, 10:09 AM IST

usman-khawaja.jpg

ऑस्ट्रेलिया की दमदार वापसी, शतक के साथ ख्वाजा ने हासिल की खास उपलब्धि।

Ashes Series 2023 : ऐतिहासिक एशेज सीरीज 2023 के पहले दो दिन बल्लेबाजों के नाम रहे। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टेस्ट मैचों की इस सीरीज का पहला मैच लंदन के द ओवल मैदान में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का का फैसला किया। इंग्‍लैंड ने पहले दिन ही 8 विकेट पर 393 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इसके बाद दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दमदार वापसी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए हैं। अब इंग्‍लैंड के पास महज 82 रनों की बढ़त है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरे दिन उस्‍मान ख्‍वाजा ने शतक जड़कर एक खास उपलब्धि हासिल की है।


ऑस्ट्रेलिया ने 67 पर गंवाए तीन विकेट

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्‍लैंड ने पहले टेस्ट के पहले दिन ही 8 विकेट पर 393 रन बनाकर पारी को घोषित कर दी, ताकि पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया के एक-दो विकेट चटकाए जा सके, लेकिन ऐसा न हो सका। दूसरे दिन 14 रन से आगे खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। उसने 67 रन पर ही वॉर्नर लाबुशेन और स्‍टीव स्मिथ के विकेट गंवा दिए। हालांकि उस्‍मान ख्‍वाजा ने एक छोर संभाले रखा और दूसरे दिन शतकीय पारी खेली।

आज बढ़त हासिल करने उतरेंगे कंगारू

दूसरे दिन स्टंप तक ऑस्‍ट्रेलिया की टीम ने उस्मान ख्वाजा के शतक के दम पर 5 विकेट गंवाकर 311 रन बना लिए हैं। ख्वाजा 279 गेंद पर 126 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी 80 गेंदों पर 52 रन बनाकर खेल रहे हैंं। अब कंगारू टीम इंग्लिश टीम से महज 82 रन पीछे है। आज कंगारुओं की मंशा बड़ी बढ़त हासिल करने की होगी।

यह भी पढ़ें :भारत-पाकिस्तान का मैच हुआ रद्द, BCCI ने ट्वीट कर दी ये दिल तोड़ने वाली जानकारी

ख्वाजा के नाम दर्ज हुई ये खास उपलब्धि

उस्मान ख्वाजा ने कैरी के साथ दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने नाम एक खास उपलब्धि जोड़ ली है। बता दें कि ख्वाजा के टेस्ट करियर का यह 15वां शतक है तो एशेज में यह उनके बल्ले से निकला चौथा शतक है। इसके साथ ही इंग्लैंड की धरती पर यह उनका पहला शतक है।

यह भी पढ़ें : CSK का सुपरस्टार सियासी पिच पर शुरू करने जा रहा नई पारी