1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत और पाकिस्तान का मैच हुआ रद्द, BCCI ने ट्वीट कर दी ये दिल तोड़ने वाली जानकारी

India vs Pakistan : हांगकांग में खेले जा रहे वूमेन एमर्जिंग एशिया कप से भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि ये मैच बिना कोई गेंद फेंके रद्द कर दिया गया है। बीसीसीआई की ओर से ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी गई है। इस मैच के रद्द होने से दोनों देशों के फैंस का दिल टूट गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 17 Jun 2023, 2:14 PM IST

asia-cup-2023-india-vs-pakistan-match-called-off-emerging-women-tournament-ind-vs-pak-2023-bcci-confirmed_1.jpg

भारत और पाकिस्तान का मैच हुआ रद्द, BCCI ने ट्वीट कर दी ये दिल तोड़ने वाली जानकारी।

India vs Pakistan : भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले एशिया कप 2023 को लेकर बीसीसीआई और पीसीबी के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद थम गया है। हालांकि अब पीसीबी ने वनडे वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम के भारत के दौरे पर भेजने को लेकर सरकार से मंजूरी का अड़ंगा अड़ा दिया है। इसी बीच हांगकांग में खेले जा रहे वूमेन एमर्जिंग एशिया कप से भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि ये मैच बिना कोई गेंद फेंके रद्द कर दिया गया है। बीसीसीआई की ओर से ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी गई है। इस मैच के रद्द होने से दोनों देशों के फैंस का दिल टूट गया है।


दरअसल, वुमेन एमर्जिंग एशिया कप के तहत भारत और पाकिस्तान का यह मैच आज शनिवार को लोकल समयानुसार 1.30 बजे से खेला जाना था, लेकिन अब इस मैच को अचानक रद्द करना पड़ा है। बता दें कि इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान, नेपाल और हांगकांग की टीम ए ग्रुप में हैं। भारत ने पहले मैच में हांगकांग को 9 विकेट से हराया था। इसके बाद नेपाल के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इस कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।

सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

आज शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच भी बारिश के चलते रद्द कर दिया गया है। इस कारण दोनों टीमों को एक-एक मिला है। यह ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच था। इसके साथ ही ग्रुप ए से भारत-पाकिस्तान ने 4-4 अंकों के साथ सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। जबकि ग्रुप बी से श्रीलंका और बांग्लादेश ने भी 4-4 अंक के साथ शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में एंट्री की है। सेमीफाइनल में अब भारत का मुकाबला श्रीलंका से तो पाकिस्तान की भिड़ंत बांग्लादेश से होगी।

यह भी पढ़ें : वेस्‍टइंडीज दौरे से बाहर होंगे रोहित शर्मा, इस खिलाड़ी को सौंपी जाएगी कप्तानी


7 मैच हुए बारिश के चलते रद्द

बता दें कि इस टूर्नामेंट के 12 ग्रुप स्टेज मैच में से सात बारिश के कारण रद्द करने पड़े हैं। सिर्फ पांच मुकाबले ही खेले गए हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीम सिर्फ एक-एक मैच ही खेल सकी हैं। बाकी टीमों को बारिश की मार सहनी पड़ी है। अब देखने वाली बात ये होगी कि नॉकआउट मुकाबलों में मौसम कैसा रहता है।

यह भी पढ़ें : अफगानी टीम को 546 रन से शिकस्त देकर बांग्लादेश ने रचा इतिहास