31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ASIA CUP 2018: भारत-पाकिस्तान के बीच 5 दिनों के भीतर खेले जाएंगे 2 मुकाबले

एशिया कप-2018 के सबसे बहुप्रतिक्षित मुकाबले में बुधवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 19 Sep 2018, 10:53 AM IST

नई दिल्ली।एशिया कप 2018 के अपने पहले मुकाबले में हॉन्ग-कॉन्ग के ऊपर मिली 26 रनों की जीत के साथ भारतीय टीम ने सुपर-4 में जगह बना ली है। अब भारत का अगला मुकाबला 19 सितम्बर को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाना है। बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच सिर्फ यही मुकाबला नहीं खेला जाएगा बल्कि इसके बाद सुपर-4 में भी दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ भिड़ती नजर आएंगी। पाकिस्तान ने भी हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ अपने पहले मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज कर सुपर-4 में जगह बना ली थी।


19 सितम्बर को खेला जाएगा पहला मुकाबला-
एशिया कप-2018 के सबसे बहुप्रतिक्षित मुकाबले में बुधवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें इससे पहले पिछले साल चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में भिड़ी थीं जहां पाकिस्तान ने बाजी मारी थी। पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में हांगकांग को आठ विकेट से आसान मात दी थी। अब उसकी कोशिश अपने इसी विजयी क्रम को भारत के खिलाफ भी जारी रखने की होगी। हलाकि भारत ने भी जीत से शुरुआत की है। भारतीय टीम इस अहम मुकाबले के लिए टीम में कई बदलाव भी करेगी।


इस दिन खेला जाएगा दूसरा मुकाबला-
भारत-पाकितान के बीच दूसरा मुकाबला 23 सितम्बर को दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में ही खेला जाएगा। सुपर-4 में सभी टीमें बाकी की 3 टीमों से 1-1 मुकाबला खेलेंगी। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने सुपर-4 में जगह बनाई है। ऐसे में ग्रुप ए की नंबर-1 और नंबर-2 टीम के बीच यह मुकाबला 23 सितम्बर को होना है। चारो टीमों में जिन दो के सर्वाधिक अंक होंगे वह फाइनल में भिड़ेगी। यह दो टीमें भारत और पाकिस्तान भी हो सकती हैं। फाइनल मुकाबला 28 सितम्बर को खेला जाएगा।


एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का रिकॉर्ड-
एशिया कप की बात की जाए तो भारत ने छह बार पाकिस्तान को हराया तो वहीं पांच बार पाकिस्तान जीत हासिल करने में सफल रहा है। अब पाकिस्तान इस रिकॉर्ड को बराबरी पर लाना चाहेगा। भारत 5 बार एशिया कप ODI फॉर्मेट में जीत चुका है 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010 और एक बार उसने टी-20 फॉर्मेट में 2016 में एशिया कप जीता है जबकि पाकिस्तान ने 2000 और 2012 में एशिया कप जीता है।