पाकिस्तान की शुरुआत थी खराब-
258 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत काफी खराब रही। स्टार सलामी बल्लेबाज फखर जमां बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। हालांकि इसके बाद बाबर आजम और इमाम उल हक ने बेहतरीन साझेदारी की। इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 154 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। इमाम उल हक 80 रन बना कर दूर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए। जबकि बाबर आजम को राशिद खान ने 66 के स्कोर पर आउट किया। पाकिस्तान को चौथा झटका मुजीब उर रहमान ने हरिस सोहेल को आउट करते हुए दिलाया। सोहेल 13 रन बना कर आउट हुए। इसके बाद कप्तान सरफराज अहमद (8), आसिफ अली (7) और मोहम्मद नवाज (10) रन बना कर आउट हुए। लेकिन दूसरे छोर पर शोएब मलिक जमे रहे।