एशिया कप में भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। भारत की प्लेइंग इलेवन इस मैच में बहुत चर्चा का विषय रही थी। ऋषभ पंत टीम में नहीं थे और दिनेश कार्तिक को खिलाया गया है। सोशल मीडिया पर इसके बाद बहुत बवाल हुआ था। कई दिग्गजों ने इस बात पर नाराजगी भी जाहिर की थी। गौतम गंभीर ने कहा था कि उन्हें इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा है। कई लोगों का कहना था कि पंत को प्लेइंग इलेवन में खिलाना चाहिए था। अब हरभजन सिंह ने पंत को लेकर बयान दिया है। हरभजन का कहना है कि पंत टी-20 में उतने असरदार अभी तक साबित नहीं हुए है। उनका ये भी कहना है कि दिनेश कार्तिक को टीम में चुनना सही फैसला था।