एशिया कप 2022 में टीम इंडिया ने अपना पहला मुकाबले में पाकिस्तान को हराया। अब 31 अगस्त को हांगकांग के खिलाफ भारत का मैच होगा। अगर टीम इंडिया ये मैच जीत जाएगी तो फिर सुपर-4 में जगह पक्की कर लेगी। पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को जीत मिल गई लेकिन अभी भी टीम में कई दिक्कते हैं। इन दिक्कतों को दूर नहीं किया गया तो फिर आगे जाकर नुकसान हो सकता है। पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा लेकन बल्लेबाजी फ्लॉप रही। टॉप ऑर्डर फेल साबित हुआ और पांड्या, जडेजा ने अंत में मैच बचा लिया। अब इन दिक्कतों को हांगकांग के खिलाफ टीम इंडिया को दूर करना होगा। आइए आपको टीम इंडिया की इन दिक्कतों के बारे में बताएंगे।