27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2022 में भारत पाकिस्तान से खेल सकता है तीन मुक़ाबले, पढ़ें इस टूर्नामेंट से जुड़ी सभी बातें

IND vs PAK: एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाता है। लेकिन पिछले कुछ सालों से टी20 वर्ल्डकप के मद्देनज़र इसे टी20 फॉर्मेट में भी खेला जाने लगा है। यह 14वां संस्कारण भी टी20 फॉर्मेट में ही खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट और भी रोचक होगा क्योंकि इस साल फैंस को भारत-पाकिस्तान के बीच 3 मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 24 Aug 2022, 10:07 AM IST

ind_pak.png

Asia Cup 2022 इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एशिया कप 2022 का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ इसके अगले दिन यानी 28 अगस्त से करेगी। अभी एशिया कप का मौजूदा चैंपियन भारत है ऐसे में इस खिताब को बचाने के लिए भारत एड़ी चोटी का ज़ोर लगाएगी।

भारत पाकिस्तान के तीन मैच -
वैसे तो एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाता है। लेकिन पिछले कुछ सालों से टी20 वर्ल्डकप के मद्देनज़र इसे टी20 फॉर्मेट में भी खेला जाने लगा है। यह 14वां संस्कारण भी टी20 फॉर्मेट में ही खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट और भी रोचक होगा क्योंकि इस साल फैंस को भारत-पाकिस्तान के बीच 3 मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। एक मैच 28 अगस्त को ग्रुप स्टेज में खेला जाएगा। उसके बाद सुपर 4 में दोनों टीमें 4 सितम्बर को फिर से भिड़ेंगी। वहीं अगर दोनों टीम फ़ाइनल में जगह बना लेती हैं तो 11 सितम्बर को एक बार फिर भारत पाकिस्तान का मुक़ाबले देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: क्या है एशिया कप का इतिहास? सचिन, जयसूर्या और मुरलीधरन ने बनाए हैं कई रिकॉर्ड


कितने मैच खेले जाएंगे और क्या है फॉर्मेट -
इस टूर्नामेंट को जीतने वाली टीम को 6 मैच खेलने होंगे। ग्रुप स्टेज में एक टीम को दो ही मैच खेलने होंगे। यदि टीम सुपर-4 के लिए क्वालिफाई करती है, तो वहां उसे तीन मैच खेलने होंगे। फिर सुपर-4 की टॉप-2 टीमें फाइनल में खिताबी मुकाबला खेलेंगी। 6 टीमों के बीच कुल 13 मैच खेले जाएंगे। इनमें 10 मैच दुबई और तीन मैच शारजाह में होंगे। इनमें ग्रुप स्टेज में सभी टीमों के बीच कुल 6 मैच होने हैं। इसके बाद टॉप-2 टीमें सुपर-4 में पहुंचेंगी, जहां सभी टीमें एकदूसरे के खिलाफ 6 मैच खेलेंगी। फिर सुपर-4 की टॉप-2 टीमें फाइनल में खिताबी मुकाबला खेलेंगी। ऐसे में टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के बीच 3 मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।

कब, कहां और कैसे देखें मैच -
एशिया कप के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेले जाएंगे। इनका टीवी पर लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। साथ लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

कौन से देश हिस्सा ले रहे हैं -
एशिया कप में भारत और उसके सभी पड़ोसी देश ले रहे हैं। एशिया महादीप में आने वाले देश इसमें हिस्सा ले सकते हैं। मुख्य रूप से इसमें 6 टीमें खेलेंगी। इस साल श्रीलंका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। वहीं क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के बाद छठी और अंतिम टीम का निर्णय होगा। छह टीमों का क्वालिफाइंग टूर्नामेंट 20 अगस्त से शुरू हो चुका है। जिसमें जिसमें हॉन्गकॉन्ग, कुवैत, सिंगापुर और यूएई हैं।

यह भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा मैदान में वापसी के लिए तैयार, इस बड़ी लीग में खेलते नज़र आएंगे

एशिया कप का इतिहास -
पहली बार एशिया कप 1984 में खेला गया था। इस टूर्नामेंट को जीतने वाली टीम एशिया चैंपियन कहलाती है और यह टूर्नामेंट हर दो साल बाद आयोजित किया जाता है। पिछला एशिया कप चार साल पहले 2018 में खेला गया था। भारत 7 बार एशिया कप का चैंपियन रह चुका है। पिछली बार जब एशिया कप खेला गया था तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर खिताब जीता था। इसके अलावा श्रीलंका 5 बार और पाकिस्तान 2 बार यह खिताब अपने नाम कर चुका है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग