2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2022: भारत की जीत से बेहाल हुआ पाकिस्तान, दर्ज हुए 3 शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत ने पाकिस्तान को हराकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए। पाकिस्तान को भी इस हार से बहुत नुकसान हुआ। पाकिस्तान के नाम भी कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गए है। शायद ऐसे रिकॉर्ड कोई भी टीम अपने नाम दर्ज नहीं कराना चाहेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 29 Aug 2022, 5:58 PM IST

Asia Cup 2022

Asia Cup 2022

एशिया कप 2022 में भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया के ये ऐतिहासिक जीत रही। टीम इंडिया ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। हार्दिक पांड्या ने ऑलराउंडर प्रदर्शन यहां किया। पहलें गेंदबाजी में उन्होंने तीन विकेट झटके और इसके बाद नाबाद 33 रनों की पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने अंतिम ओवर में सिक्स लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। पाकिस्तान के बल्लेबाज इस मैच में फेल रहे। गेंदबाज भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। टीम इंडिया ने कुछ बढ़िया रिकॉर्ड ये मैच जीतकर अपने नाम किए लेकिन पाकिस्तान के नाम भी कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुए। शायद इस तरह का खराब रिकॉर्ड कोई भी टीम अपने नाम नहीं करना चाहेगी।

1) सबसे ज्यादा हार का बनाया रिकॉर्ड

भारत ने बड़े टूर्नामेंट्स में ज्यादातर पाकिस्तान को हराया है। भारत के खिलाफ हमेशा पाकिस्तान को मुश्किल होती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। एशिया कप में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा हार पाकिस्तान को मिली है। दोनों टीमों के बीच कुल 16 मुकाबले अब तक खेले गए है। टीम इंडिया ने 9 में जीत हासिल की है और पांच में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला।



2) सिक्स से पहली बार मिली हार


एशिया कप के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ कि पाकिस्तान की टीम को सिक्स से हार का सामना करना पड़ा हो। हार्दिक पांड्या ने जरूर इस मिथ को अब तोड़ दिया है। हार्दिक पांड्या ने अंतिम ओवर में सिक्स लगाकर टीम को जीत दिलाई। पहली बार ऐसा हुआ कि पाकिस्तान को सिक्स के जरिए हार का सामना करना पड़ा है। पांड्या ने 20वें ओवर की अंतिम गेंद पर जबरदस्त सिक्स लगाया।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: Ind vs Pak मैच की 5 बड़ी बातें



3) वाइड गेंद से मिली हार


एक अनोखा रिकॉर्ड पाकिस्तान ने अपने नाम कर लिया है। भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने कुल 14 वाइड फेंकी। शायद ये ही अंत में हार का कारण बनी। अब एशिया कप में सबसे ज्यादा वाइड फेंकने वाली टीम भी पाकिस्तान बन गई है। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शुरू में अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन 10वें ओवर के बाद उनकी लाइन लेंथ खराब हो गई। 15 से 20 ओवर के बीच में गेंदबाजों ने बहुत वाइड फेंकी थी।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या का बयान



एशिया कप 2022 से जुडी अन्य ख़बरें देखें यहां -

_____________________________________________________________
Asia cup Points Table : देखें एशिया कप की पॉइंट्स टेबल किस टीम को मिले कितने अंक

देखें एशिया कप का पूरा शेड्यूल, कब किनके बीच होगा मैच

एशिया कप 2022 की सभी ख़बरें एक साथ
______________________________________________________________