
asia cup 2022
एशिया कप 2022 से टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इंजरी के कारण टीम से बाहर हो गए है। BCCI ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी। रवींद्र जडेजा की जगह अब टीम में अक्षर पटेल को शामिल कर लिया गया है। ये बहुत ही बुरी खबर टीम इंडिया के लिए है। जडेजा का प्रदर्शन अभी तक पाकिस्तान और हांगकांग के खिलाफ बहुत ही शानदार रहा है। आने वाले मैचों में टीम इंडिया को मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल जडेजा के दाएं पैर के घुटने में चोट लगी है। इसकी वजह से वो पहले भी परेशान हुए थे। एक बार फिर ये इंजरी उभर कर सामने आ गई है।
क्या टी-20 वर्ल्ड कप टीम में जडेजा का चयन होगा?
कुछ ही दिन बाद टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का चयन किया जाएगा। अब सवाल खड़ा होता है क्या जडेजा को टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया जाएगा या नहीं। टीम इंडिया के सामने अब टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर भी मुसीबत खड़ी हो गई है। भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को हराया था। एक समय लगा था कि भारत हार जाएगा लेकिन जडेजा ने शानदार पारी खेलकर सभी का दिल जीत लिया। इसके बाद हांगकांग के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा था।
यह भी पढ़ें- ‘ओ भाई मारो मुझे’ वाले पाकिस्तानी फैन मोमिन ने इंडिया को ललकारा
अच्छी फॉर्म में थे जडेजा
पाकिस्तान के खिलाफ जडेजा ने 2 ओवर में सिर्फ 11 रन दिए थे। इसके बाद उन्होंने 29 गेंदों में 35 रन की पारी खेली थी। जडेजा की इस पारी की बदौलत ही टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। दूसरे मैच में हांगकांग के खिलाफ जडेजा ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन दिए थे और एक विकेट लिया था। जडेजा ने इस मैच में अहम मौके पर एक रन आउट भी किया था।
एशिया कप के लिए भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल , रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।
यह भी पढ़ें- 2 खिलाड़ी जो एशिया कप 2022 में सबसे बड़ी कमजोरी बनकर रोहित शर्मा के लिए खड़ी कर रहे हैं मुसीबत!
Published on:
2 Sep 2022, 5:34 PM IST
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.