5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान के खिलाफ 2 खिलाड़ी हैं भारत की बड़ी कमजोरी, रोहित शर्मा के लिए खड़ी करेंगे मुसीबत!

एशिया कप 2022 में टीम इंडिया का प्रदर्शन अभी तक शानदार रहा है। गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल किया है। हालांकि कुछ खिलाड़ी है जिनका प्रदर्शन अब सवालों के घेरे में आ गया है। सोशल मीडिया पर भी इन्हें ट्रोल किया जा रहा है। जानिए इन खिलाड़ियों के बारे में।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 4 Sep 2022, 6:49 PM IST

asia cup 2022

asia cup 2022

एशिया कप 2022 में भारत की शुरूआत अभी तक अच्छी रही है। पहले पाकिस्तान को भारत ने पांच विकेट से हराया। इसके बाद हांगकांग को 40 रनों से हराया। दोनों मैचों में गेंदबाजी और बल्लेबाजी टीम इंडिया की सही रही। भारत अब सुपर-4 में पहुंच गया है और उम्मीद के मुताबिक पाकिस्तान के साथ ही अगला मुकाबला होगा। भारत के लिए अभी तक कुछ पॉजिटिव चीजें सामने आई है। हार्दिक पांड्या, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने अपना दम दिखाया। टीम इंंडिया की गेंदबाजी भी शानदार देखने को मिली। हालांकि कुछ खिलाड़ी हैं जो अभी भी अच्छा परफॉर्म नहीं कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने की मांग उठ रही है। आइए आपको ऐसे ही दो खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

1) आवेश खान

आवेश खान अब रोहित शर्मा के लिए सिरदर्द बन गए है। आवेश को टीम इंडिया में बहुत मौके मिल रहे हैं लेकिन हर बार वो मार खा रहे हैं। हांगकांग जैसी कमजोर टीम के खिलाफ भी आवेश खान ने 4 ओवर में 53 रन दिए। पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने 2 ओवर में 19 रन दिए थे। इससे पहले जितनी सीरीज में वो खेले हैं सभी में उनकी इकॉनमी बेकार रही है। आवेश अगर ऐसा ही प्रदर्शन करते रहे तो फिर वो आगे के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 3 भारतीय खिलाड़ी जो पूरे Asia Cup 2022 में बेंच पर बैठे नजर आ सकते हैं



2) केएल राहुल


राहुल की फॉर्म पर भी अब सवाल खड़े हो रहे हैं। उनकी जगह अब रोहित शर्मा के साथ ऋषभ पंत ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। जिम्बाब्वे सीरीज में वो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। एशिया कप 2022 में भी अभी तक उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ राहुल शून्य पर आउट हो गए थे। हांगकांग के खिलाफ 39 गेंद में 36 रन राहुल ने बनाए। इसके बाद सोशल मीडिया पर राहुल को बहुत ट्रोल किया गया था। राहुल की ऐसी ही फॉर्म रहेगी तो वो भी टीम से ड्राप हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ‘ओ भाई मारो मुझे’ वाले पाकिस्तानी फैन मोमिन ने इंडिया को ललकारा