5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत-पाक मैच से पहले पाकिस्तानी दिग्गज का विवादित बयान, कहा- भारतीय टीम केवल दुबई में क्यों खेलती है

भारत-पाक के बीच सुपर 4 में मैच से पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर ने विवादित बयान देकर चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि क्या भारत को शाहजाह में मैच खेलने से डर लगता है। इस बयान के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर को अब ट्रोल किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 4 Sep 2022, 7:52 PM IST

asia cup 2022

asia cup 2022

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 में सुपर 4 का मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने अभी तक अपने सभी मुकाबले में दुबई में खेले हैं। इस पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सिकंदर बख्त ने सवाल खड़े कर दिए है। जीयो टीवी पर बात करते हुए सिकंदर बख्त ने कहा कि भारतीय टीम सिर्फ दुबई में मैच क्यों खेलती है। बख्त ने ये भी कहा कि क्या भारत को शाहजाह में डर लगता है। बख्त का ये विवादित बयान अब चर्चा का विषय बन गया है। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बहुत ट्रोल कर रहे हैं। बख्त ने सुपर 4 के मैच से पहले ये बयान दिया है। भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। इसके बाद हांगकांग को 40 रनों से हराया था।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

सिकंदर बख्त ने कहा, मैं ये जानना चाहता हूं कि भारत शारजाह और अबुधाबी में क्यों नहीं खेलना चाहता? भारतीय टीम केवल दुबई में क्यों खेलती है। क्या आपको शारजाह में खेलने से डर लगता है? आपको ये भी पता होगा कि शेड्यूल के मुताबिक भारत को पाकिस्तान से शारजाह में भिड़ना था लेकिन वेन्यू बदल दिया गया। क्या आप शारजाह में खेलने से डरते हैं? ये सवाल महारे लोग पूछ रहे हैं तो मैं सोच रहा हूं आप लोगों से पूछ लेता हूं।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के खिलाफ 2 खिलाड़ी हैं भारत की बड़ी कमजोरी



अतुल वासन ने भी दिया मजेदार जवाब

सिकंदर बख्त ने जब ये बयान दिया तो शो में कपिल देव, मोहम्मद अजहरुद्दीन और अतुल वासन भी मौजूद थे। अतुल वासन ने भी मजाकिया तौर पर बख्त के बयान का जवाब दिया। अतुल ने कहा कि शारजाह में टीम का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है, इस वजह से ही दुबई में मैच खेल रहे हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का फाइनल भी हो सकता है। अगर आप समीकरण देखेंंगे तो ये आपको पता चल जाएगा। अगले महीने टीृृ20 वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होगा। वहां भी भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त मुकाबला फैंस को देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को देशी मुर्गी के इंजेक्शन लगाने की सलाह दी