27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / Asia Cup 2023 : पाकिस्‍तान को एशियन क्रिकेट काउंसिल ने दिया बड़ा झटका, छिनेगी एशिया कप की मेजबानी

Asia Cup 2023 : पाकिस्‍तान को एशियन क्रिकेट काउंसिल ने दिया बड़ा झटका, छिनेगी एशिया कप की मेजबानी

Asia Cup 2023 : एशियन क्रिकेट काउंसिल ने पाकिस्‍तान को बड़ा झटका देते हुए एशिया कप अन्‍य किसी देश में कराने का फैसला किया है। पीसीबी के एशिया कप को हाइब्रिड मॉडल पर कराए जाने के प्रस्ताव को एसीसी सदस्य देशों ने खारिज कर दिया है। हालांकि, अभी एशिया कप 2023 का आयोजन पाकिस्तान से बाहर कराए जाने की आधिकारिक घोषणा बाकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 9 May 2023, 10:38 AM IST

asia-cup-2023-ind-vs-pak-asia-cup-likely-to-be-moved-to-sri-lanka-from-pakistan.jpg

पाकिस्‍तान को एशियन क्रिकेट काउंसिल ने दिया बड़ा झटका, छिनेगी एशिया कप की मेजबानी।

Asia Cup 2023 : एशियन क्रिकेट काउंसिल ने पाकिस्‍तान को बड़ा झटका देते हुए एशिया कप का आयोजन किसी अन्‍य देश में कराने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एशिया कप को हाइब्रिड मॉडल पर कराए जाने के प्रस्ताव को एसीसी सदस्य देशों ने खारिज कर दिया है। 2 से 17 सितंबर के बीच खेले जाने वाले एशिया कप का आयोजन अब श्रीलंका में हो सकता है। श्रीलंका को मेजबानी के लिए सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, अभी तक एशियन क्रिकेट काउंसिल की तरफ से एशिया कप 2023 का आयोजन पाकिस्तान से बाहर कराए जाने की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


दरअसल, पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने एसीसी के सामने हाईब्रिड मॉडल का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्‍ताव के तहत भारत के मैच यूएई में और बाकी मैच कराची या लाहौर में कराने की बात थी। एसीसी के सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार पीसीबी के अध्‍यक्ष नजम सेठी समर्थन के लिए दुबई पहुंचे।

जहां किसी सदस्‍य देश ने उनके प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया। श्रीलंका पहले से ही बीसीसीआई के साथ है, वहीं अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी सेठी के प्रस्ताव का विरोध किया है।

जय शाह ने कहा था हाइब्रिड मॉडल पर ले रहे फीडबैक

बता दें कि बीसीसीआई के सचिव और एशिया क्रिकेट काउंसिल अध्यक्ष जय शाह ने हाल में बयान दिया था कि एशिया कप 2023 में भारतीय टीम के मैच पाकिस्तान की जगह अन्‍य देश में कराने के पीसीबी के प्रस्ताव पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। वह अन्य देशों से उनका फीडबैक ले रहे हैं। उसी फीडबैक के आधार पर अगला निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : रसेल ने रिंकू के लिए दी अपने विकेट की कुर्बानी, बोले- मेरे रौंगटे खड़े हो गए

श्रीलंका सबसे बड़ा दावेदार

एशिया कप का आयोजन सितंबर में किया जाना है। इस दौरान संयुक्त अरब अमीरात में अत्यधिक उमस होती है। इसके चलते खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है। इसी वजह से श्रीलंका इस टूर्नामेंट की मेजबानी की दाैड़ में सबसे आगे है। बता दें कि इस बार एशिया कप में भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल को भाग लेना है।

यह भी पढ़ें : विराट कोहली से लड़ना पड़ गया भारी, फ्रेंचाइजी ने दिखाया बाहर का रास्‍ता