
रसेल ने रिंकू के लिए दी अपने विकेट की कुर्बानी, बोले- उसका ये रूप देख मेरे रौंगटे खड़े हो गए।
ipl 2023 KKR vs PBKS : आईपीएल 2023 के तहत सोमवार रात कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह ने तूफानी पारी खेलकर पंजाब के जबड़े से जीत छीन ली। रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर बाउंड्री लगाकर केकेआर को एक बार फिर जीत का तोहफा दिया। इस मैच में रसेल ने 23 गेंदों में 42 रन की जबरदस्त पारी खेली, लेकिन वह खुद रिंकू सिंह की 10 गेंदों पर 21 रन की तूफानी पारी के मुरीद हो गए। आखिरी ओवर में उन्होंने रिंकू सिंह के लिए अपना विकेट भी कुर्बान कर दिया। जब आंद्रे रसेल से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जब दूसरे छोर पर रिंकू हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि मैं सिंगल लेता हूं या नहीं।
रसेल बोले- रिंकू एक महान फिनिशर
आंद्रे रसेल ने बताया कि 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर रिंकू ने मुझसे पूछा था कि अगर आप इस बॉल पर बीट होते हैं तो क्या हम सिंगल लेंगे? रसेल ने बताया कि इस पर मैंने कहा कि क्यों नहीं? मुझे और पूरी टीम को आप पर पूरा भरोसा है। रसेल ने कहा कि रिंकू एक महान फिनिशर है। इसके साथ ही बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को खेलना लेफ्टी रिंकू के लिए आसान था। क्योंकि अर्शदीप की वाइड यॉर्कर्स मेरे लिए बाहर जा रही थीं।
'उसे खड़े हो गए मेरे रौंगटे'
रसेल ने रिंकू सिंह की तारीफ में कहा कि उसे देखकर मेरे रौंगटे खड़े हो जाते हैं। रिंकू की सफलता के पीछे फ्रेंचाइजी की बड़ी भूमिका है। वह यहां वर्षों से खेल रहे हैं। रिंकू जहां है उसने वहां तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया है। रिंकू बहुत मेहनती और सबसे मजेदार लड़का है। मुझे हमेशा चेंजिंग रूम में उसके पास रहना अच्छा लगता है। हम बहुत अच्छे दोस्त हैं।
यह भी पढ़ें : पंजाब-कोलकाता के मैच के बाद ऑरेंज-पर्पल कैप की दौड़ में बड़ा फेरबदल
एक नजर मैच पर
मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने पहले खेलते हुए 179 रन का स्कोर किया था। केकेआर ने आखिरी गेंद पर शानदार जीत दर्ज की। केकेआर की इस जीत में नीतीश राणा 51, आंद्रे रसेल 42, जेसन रॉय 38 और रिंकू सिंह की नाबाद 21 रन की पारी खेलते हुए अर्शदीप सिंह की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई।
यह भी पढ़ें :रसेल-रिंकू की तूफानी पारियों की बदौलत केकेआर की लंबी छलांग
Published on:
09 May 2023 08:41 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
