30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया कप को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत के बाद इन देशों का भी पाकिस्‍तान टीम भेजने से इनकार

Asia Cup 2023 : एशिया कप 2023 का आयोजन पाकिस्‍तान की जगह किसी न्‍यूट्रल वेन्‍य पर कराने को लेकर अब दो और देश भारत के समर्थन में उतर आए हैं। ऐसे में अब पूरी संभावना है कि यह टूर्नामेंट अब पाकिस्‍तान में न होकर यूएई में आयोजित किया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 May 2023, 1:28 PM IST

asia-cup-2023-ind-vs-pak-sri-lanka-bangladesh-support-bcci-for-nutral-vanue.jpg

एशिया कप को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत के बाद इन देशों का भी पाकिस्‍तान टीम भेजने से इनकार।

Asia Cup 2023 : एशिया कप 2023 के आयोजन को लेकर मेजबान पाकिस्‍तान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। बीसीसीआई पहले ही साफ कर चुका है कि भारतीय टीम को किसी भी कीमत पर पाकिस्‍तान के दौरे पर नहीं भेजा जाएगा। जिसके बाद पीसीबी भारत के मैच किसी न्‍यूट्रल वेन्‍यू पर कराने पर विचार कर रहा है। इसी बीच इस मामले में पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड को एक और बड़ा झटका लगा है। अभी तक केवल भारत ही टीम को पाकिस्‍तान भेजने से मना कर रहा था, लेकिन अब इस टूर्नामेंट में शिरकत करने वाले दो और देशों ने भारत के सुर में सुर मिलाते हुए टीम को पाकिस्‍तान भेजने से इनकार कर दिया है। ऐसे में अब लग रहा है कि पूरा एशिया कप ही किसी न्‍यूट्रल वेन्‍यू पर आयोजित किया जाएगा।


दरअसल, एशिया कप का आयोजन सितंबर 2023 में होना है। इस बार एशिया कप की मेजबानी पाकिस्‍तान के पास है। लेकिन, सुरक्षा कारणों के चलते बीसीसीआई की ओर से पहले ही टीम इंडिया को पाकिस्‍तान नहीं भेजने की बात कही जा चुकी है। इस बीच अब श्रीलंका और बांग्‍लादेश के क्रिकेट क्रिकेट बोर्ड भी बीसीसीआई के साथ आ गए हैं और टूर्नामेंट को न्‍यूट्रल वेन्‍यू पर कराने पर अड़ गए हैं।

बीसीसीआई के समर्थन श्रीलंका और बांग्‍लादेश

पाकिस्‍तान के चैनल जियो न्‍यूज के अनुसार, श्रीलंका और बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप को पाकिस्‍तान से बाहर कराने को लेकर बीसीसीआई का समर्थन किया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है कि ये दोनों देशों भी एशिया कप को पाकिस्‍तान से बाहर कराने के इच्‍छुक हैं। ऐसे में अब संभावना है कि एशिया कप 2022 की तरह फिर से यूएई में कराया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :लखनऊ सुपर जायंट्स को वीरेंद्र सहवाग ने लगाई लताड़, बोले- ये तो बहुत बड़ा ब्लंडर था

पीसीबी ने बीसीसीआई से मांगा लिखित आश्‍वासन

बता दें कि एशिया कप के बाद इस साल भारत की मेजबानी में आईसीसी वनडे विश्‍व कप भी आयोजन होना है। फिलहाल बीसीसीआई की ओर से इसका शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। इस बीच पीसीबी ने बीसीसीआई से लिखित आश्‍वासन मांगा है कि 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्‍तान में होगा और उसमें भारतीय टीम पाकिस्‍तान खेलने आएगी। हालांकि बीसीसीआई की ओर से इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा गया है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्‍तान से कुछ घंटे में ही छिना नंबर-1 का ताज