3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup के इतिहास में सबसे महंगा ओवर, इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने एक ओवर में फेंकी थी इतनी गेंदें

क्या आपको पता है कि एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन एक ओवर में किस गेंदबाज ने दिए है। आपको बता दें ये खराब रिकॉर्ड पाकिस्तानी गेंदबाज के नाम है। इस गेंदबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा ओवर डाला जिसका जिक्र आज भी किया जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 27 Aug 2022, 7:14 PM IST

asia cup pakistan bowler mohammad sami most expensive over in history

Asia Cup

एशिया कप की शुरूआत 27 अगस्त से होगी। पहले एशिया कप हमेशा 50 ओवर के फॉर्मेट में होता था लेकिन अब टी-20 फॉर्मेट में खेला जाता है। इस बार एशिया कप में 6 टीमें हिस्सा ले रही है। एशिया कप का इतिहास बहुत बड़ा है। कई रिकॉर्ड्स बने और टूटे। कुछ रिकॉर्ड्स ऐसे भी है जो आजतक नहीं टूटे। कई खिलाड़ियों ने रिटायरमेंंट ले लिया लेकिन उनका नाम अनोखे रिकॉर्ड आज भी दर्ज है। वैसे हर खिलाड़ी चाहता है कि उनके नाम कोई खास रिकॉर्ड ही दर्ज हो लेकिन पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाद मोहम्मद सामी के नाम ऐसा रिकॉर्ड है शायद वो कोई भी नहीं बनाना चाहता होगा। मोहम्मद सामी के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड है।


पाकिस्तानी गेंदबाज ने किया था कमाल

मोहम्मद सामी ने पाकिस्तान के लिए शानदार गेंदबाजी की। एक वक्त उनका कहर बल्लेबाजों में हुआ करता था। पाकिस्तान को अपनी गेंदबाजी की बदौलत उन्होंने कई मैच जिताए। साल 2004 में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ था। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी इस मुकाबले में की थी। पाकिस्तान की तरफ से तीसरा ओवर मोहम्मद सामी ने फेंका था और एक खराब रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम कर लिया था।

मोहम्मद सामी ने इस ओवर में कुल 16 गेंदें फेंकी थी। चार नो बॉल और सात वाइड बॉल उन्होंने इस ओवर में डाली थी। ऐसा लगा कि इस ओवर में मोहम्मद सामी अपनी लाइन लेंथ ही भूल गए है। सामी की गेंदबाजी देखकर वहां मौजूद सभी हैरान हो गए थे। खुद टीम के खिलाड़ियों को भी इस बात का भरोसा नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022 में भारत-पाक मैच से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी शादाब खान ने दिया बड़ा बयान



पाकिस्तान ने जीता था मैच

सामी ने इस ओवर में 16 गेंदें डाली थी तो सोचिए रन भी ज्यादा ही बने होंगे। सामी ने इस ओवर में कुल 22 रन दिए थे। सामी ने इस ओवर को कराने में बहुत समय भी लिया था, शायद इतने वक्त तक तो 3 ओवर हो जाते। सामी ने एशिया कप का सबसे महंगा ओवर ये कराया था। इसके बाद सामी का बहुत मजाक भी बनाया गया था

अच्छी बात ये रही कि ये मैच पाकिस्तान ने जीत लिया था। अगर पाकिस्तान हार जाती तो फिर और भी बेइज्जती सामी की होती। सामी को इस मैच में शोएब मलिक ने बचा लिया था। मलिक ने इस मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी और गेंदबाजी की थी।


यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022 रोहित शर्मा ने विराट कोहली की फॉर्म और पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग-11 को लेकर दिया जवाब