
एशियन गेम्स 2023 में कल से भारतीय क्रिकेट टीम करेगी अभियान की शुरुआत।
एशियन गेम्स 2023 के तहत भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम कल 3 अक्टूबर से अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेगी। आईसीसी रैंकिंग की वजह से टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल खेलने उतरेगी। जहां उसका आमना-सामना नेपाल की टीम से होगा। ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में भारतीय युवा टीम उत्साह से लबरेज नजर आ रही है। वहीं, नेपाल की टीम भी कुछ कम नहीं है। ग्रुप मुकाबलों में नेपाल के खिलाडि़यों ने जिस तरह से रेकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए ये साफ है कि भारत और नेपाल के बीच टक्कर का मुकाबला होने वाला है। इससे मैच पहले जानते हैं कि आप एशियन गेम्स 2023 में टी20 क्रिकेट इवेंट का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देख सकते हैं?
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम कल एशियन गेम्स 2023 में 3 अक्टूबर से नेपाल के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल में भिड़ेगी। भारत बनाम नेपाल का ये क्वॉर्टर फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार, सुबह 6:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ संभालेंगे तो बल्लेबाज की कमान तिलक वर्मा, राहुल त्रिपाठी, रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल के हाथों में होगी। वहीं गेंदबाज के रूप में रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह हैं।
एशियन गेम्स 2023 में टी20 क्रिकेट कब और कहां देख लाइव
एशियन गेम्स 2023 के टी20 क्रिकेट इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको सबस्क्रिप्शन लेना होगा।इसके अलावा क्रिकेट फैंस सभी मैचों का टीवी पर लाइव प्रसारण आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर विभिन्न भााषाओं में भी देख सकते हैं।
एशियन गेम्स 2023 के टी20 क्रिकेट इवेंट में अब से लेकर फाइनल तक का शेड्यूल
3 अक्टूबर- भारत बनाम नेपाल (पहला क्वॉर्टर फाइनल)
3 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम हॉन्ग कॉन्ग (दूसरा क्वॉर्टर फाइनल)
4 अक्टूबर - श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान (तीसरा क्वॉर्टर फाइनल)
4 अक्टूबर - बांग्लादेश बनाम मलेशिया (चौथा क्वॉर्टर फाइनल)
6 अक्टूबर - पहला सेमीफाइनल
6 अक्टूबर - दूसरा सेमीफाइनल
7 अक्टूबर - फाइनल
यह भी पढ़ें : वर्ल्ड कप 2023 से पहले बाबा बागेश्वर की भक्ति में डूबे कुलदीप यादव
भारतीय टीम
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई और आकाश दीप।
नेपाल टीम
कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख, बिनोद भंडारी (विकेटकीपर), संदीप जोरा, गुलसन झा, रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, सोमपाल कामी, अविनाश बोहरा, संदीप लामिछाने, करण केसी, ललित राजबंशी, प्रिटिस जीसी और बिबेक यादव।
यह भी पढ़ें : एशियन गेम्स में ज्योति ने इस तरह खोली चीनी अधिकारियों की पोल
Published on:
2 Oct 2023, 3:40 PM IST
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.