27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AUS vs IND 2nd Test: एडिलेड टेस्ट में हार के बाद रोहित शर्मा का आया पहला बयान, इनपर फोड़ा हार का ठीकरा

Aus vs Ind 2nd Test: पांच मैचों की सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है। रोहित ने कहा कि टीम 14 दिसंबर से शुरू हो रहे गाबा टेस्ट के लिए तैयार है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 8 Dec 2024, 1:57 PM IST

AUs vs IND

Aus vs Ind 2nd Test: भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की पर्थ टेस्ट में गैरमौजूदगी के बाद वापसी अच्छी नहीं रही। एडिलेड ओवल में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से हरा दिया। रोहित ने इस मैच में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में तीन और दूसरी में छह रन बनाए। उनके नेतृत्व और गेंदबाजी में बदलावों पर सवाल उठे। उन्होंने खुद स्वीकार किया कि भारत ने कई मौके गंवाए, जो हार का कारण बने। मैच के बाद रोहित ने कहा, "हमारे लिए यह हफ्ता निराशाजनक रहा। हमने उतना अच्छा नहीं खेला जितना जीत के लिए जरूरी था। ऑस्ट्रेलिया ने हमसे बेहतर प्रदर्शन किया। खेल के दौरान कई ऐसे मौके आए जिन्हें हम भुना नहीं सके और यही हार की वजह बनी।"

रोहित शर्मा ने बताई हार की वजह

उन्होंने आगे कहा, "पर्थ में जो हमने किया था वह खास था। यहां भी हम वही दोहराना चाहते थे, लेकिन हर टेस्ट मैच अलग चुनौती लाता है। हमें पता था कि गुलाबी गेंद के साथ यह मैच मुश्किल होगा। लेकिन जैसा मैंने कहा, ऑस्ट्रेलिया बेहतर खेली।" पांच मैचों की सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है। रोहित ने कहा कि टीम 14 दिसंबर से शुरू हो रहे गाबा टेस्ट के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, "अगले मैच से पहले ज्यादा समय नहीं है। हमें पर्थ में किए गए अच्छे प्रदर्शन और पिछली बार गाबा में किए गए प्रदर्शन को याद रखना होगा। वहां की अच्छी यादें हैं। हर टेस्ट मैच की चुनौती को समझते हुए हमें अच्छी शुरुआत करनी होगी।"

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने तीसरे दिन सुबह के सत्र में 5 विकेट लेते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई। उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए बेहतरीन हफ्ता रहा। पर्थ टेस्ट के बाद हम जानते थे कि हम बेहतर कर सकते हैं। इस मैच में हमने अपनी लय वापस पाई। यह जीत काफी संतोषजनक है।" कमिंस ने मिचेल स्टार्क की तारीफ करते हुए कहा, "स्टार्क ने पहले दिन 6 विकेट लेकर जीत की नींव रखी। वह बार-बार ऐसा प्रदर्शन करते हैं। उन्हें अपनी टीम में पाकर हम भाग्यशाली हैं। स्कॉट बोलैंड ने भी शानदार गेंदबाजी की। उम्मीद है, अगले मैच में जोश हेजलवुड भी वापसी करेंगे।"

कमिंस ने आगे कहा कि 10 विकेट की जीत में 152 रनों की बढ़त लेना अहम साबित हुआ और ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ 140 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने कहा, "हेड को यहां बल्लेबाजी करना पसंद है। जब वह बल्लेबाज करने आए तब गेम किसी भी ओर जा सकता था लेकिन उन्होंने खेल को बदल दिया। मुख्य बात यही थी हमने बढ़त हासिल कर ली थी। खेल में गेंद डालने का भी बढ़िया समय था। रोशनी में गेंद हरकत कर रही थी लेकिन बड़ी बढ़त ही अंत में निर्णायक साबित हुई।"

ये भी पढ़ें: क्‍या एडिलेड टेस्ट हारने के बाद भी WTC के फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया? समझें पूरा समीकरण

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग