31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना संक्रमित होने के बावजूद क्रिकेट मैच खेल रहा ये दिग्गज खिलाड़ी, अन्य खिलाड़ियों के लिए खतरा

AUS vs SA 3rd Test : ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए, लेकिन उन्हें आस्ट्रेलिया प्लेइंग एकादश में शामिल किया गया। बता दें कि इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को राष्ट्रगान के दौरान अन्य साथी खिलाड़ियों से अलग खड़ा किया गया। इसके साथ ही वह डग आउट से दूर बॉउंड्री के पास बैठे नजर आए। लेकिन, इसके बावजूद अन्य खिलाड़ियों में भी कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Jan 2023, 2:00 PM IST

aus-vs-sa-3rd-test-renshaw-in-australia-playing-eleven-despite-testing-positive-for-covid-19.jpg

कोरोना संक्रमित होने के बावजूद क्रिकेट मैच खेल रहा ये दिग्गज खिलाड़ी।

AUS vs SA 3rd Test : ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। पहले दिन बारिश और खराब रौशनी के चलते खेल जल्दी खत्म कर दिया गया। स्टंप तक ऑस्ट्रेलिया ने 47 ओवर में दो विकेट खोकर 147 बनाए हैं। फिलहाल उस्मान ख्वाजा 54 रन बनाकर खेल रहे है तो स्टीव स्मिथ बिना खाता खोले नाबाद हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इतना ही नहीं मैच शुरू होने से पहले ही रेनशॉ की रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई थी, लेकिन इसके बावजूद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में बुधवार को शामिल किया गया।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ ने 2018 के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम में वापसी की है। टीम में वापसी के बाद अपना पहला टेस्ट खेल रहे रेनशॉ सिडनी टेस्ट में खेल शुरू होने से पहले ही कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए, लेकिन उन्हें आस्ट्रेलिया प्लेइंग एकादश में शामिल किया गया। बता दें कि इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को राष्ट्रगान के दौरान अन्य साथी खिलाड़ियों से अलग खड़ा किया गया। इसके साथ ही वह डग आउट से दूर बॉउंड्री के पास बैठे नजर आए। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता का कहना है कि वह मैच में हिस्सा लेते रहेंगे।

अन्य खिलाड़ियों के लिए खतरा

कोरोना वायरस ने एक बार फिर अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। इस समय कोरोना की चपेट में सबसे ज्यादा चीन है। इसके साथ ही अन्य देशों में कोरोना तेजी से फैलने लगा है। आस्ट्रेलिया भी इससे अछूता नहीं है। कोरोना अब क्रिकेट ग्राउंड तक जा पहुंचा है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ को कोरोना संक्रमित होने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में खिलाया गया है। ऐसे में अन्य खिलाड़ी भी कोरोना की चपेट में आ सकते हैं। हालांकि एहतियातन उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग रखा जा रहा है। लेकिन, अगर वह फिल्डिंग के लिए आए और गेंद को छुआ तो अन्य खिलाड़ी भी संक्रमित हो सकते हैं।

यह भी पढ़े - श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 के साथ ही खत्म हुआ टीम इंडिया के इस दिग्गज का करियर

वॉर्नर और लाबुशाने आउट

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे और सीरीज के आखिरी टेस्ट की बात करें तो पहले दिन का का खेल खत्म होने तक आस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर 147 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 10 रन बनाकर आउट हुए हैं तो लाबुशाने 79 रन बनाकर चलते बने हैं। इन दोनों को नॉत्र्जे ने ही अपना शिकार बनाया है। फिलहाल उस्मान ख्वाजा 54 रन बनाकर खेल रहे है तो स्टीव स्मिथ बिना खाता खोले नाबाद हैं।

यह भी पढ़े - दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज की टीम इंडिया में वापसी

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल