कंगारू कप्तान एरोन फिंच ने इस मैच में 153 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 132 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और 5 सिक्स भी जमाए। इस शतक की बदौलत फिंच पूर्व ऑस्ट्रेलियन कप्तान स्टीव वॉ के समकक्ष खड़े हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से वर्ल्ड कप मैचों में शतक जमाने वाले फिंच मात्र तीसरे कप्तान हैं। फिंच से पहले केवल रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ ही वर्ल्ड कप में शतक जमा सके हैं।