29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने महज 41 गेंद में जीता वनडे, विंडीज को बुरी तरह धोया

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा एकदिवसीय मुकाबला कैनबरा में खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियन टीम ने महज 41 गेंदों पर पर 87 रन बनाकर जीत हासिल की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Feb 2024, 3:07 PM IST

aus_vs_wi.jpg

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा एकदिवसीय मुकाबला कैनबरा में खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियन टीम ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए स्टीव स्मिथ की कप्तानी में 3-0 से सीरीज भी जीत ली। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले वेस्‍टइंडीज को बल्‍लेबाजी का न्‍योता दिया और विंडीज की टीम सिर्फ 86 रन पर ढेर कर दिया। वेस्टइंडीज के 87 रन के टार्गेट को ऑस्‍ट्रेलिया टीम ने 2 विकेट खोकर महज 41 गेंद यानी 6.5 ओवर हासिल कर एतिहासिक जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया के जेवियर बार्टलेट को इस मैच में शानदार गेंदबाजी के प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। विंडीज ने तीसरे ओवर पांचवीं गेंद पर सिर्फ 13 के स्‍कोर पर पहला विकेट गंवाया। इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई गई और वेस्‍टइंडीज टीम सिर्फ 24.5 ओवर खेलकर 10 विकेट के नुकसान पर 86 रन ही स्‍कोर बोर्ड पर टांग सकी।

जेवियर ने बरपाया कहर

वेस्‍टइंडीज के लिए एलिक एथानाजे ने 35 रन की पारी खेली। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने 4 विकेट, लैंस मॉरिस और एडम जाम्पा ने ने 2-2 विकेट और सीन एबॉट ने एक विकेट लिया। जेवियर बार्टलेट को शानदार गेंदबाजी के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

यह भी पढ़ें : रोहित शर्मा से MI की कप्तानी छीनने का मामला फिर गर्माया, रितिका के बयान से मचा बवाल

जैक और जोश ने खेली तूफानी पारी

विंडीज के 87 रन के का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सिर्फ 6.5 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर जैक फ्रेजर ने 18 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्‍कों की मदद से 41 रन बनाए तो जोश इंग्लिश ने 16 गेंदों पर 4 चौकों और 1 सिक्‍स की मदद से नाबाद 35 रन की पारी खेली। एरोन हार्डी 2 रन बनाकर आउट हुए, वहीं स्टीव स्मिथ 6 रन बनाकर नाबाद रहे।

यह भी पढ़ें :टीम इंडिया के इस स्टार खिलाड़ी पर दर्ज हुआ नाबालिग से रेप का केस