Ashes 2023 : इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज का 5वां और आखिरी मुकबला आज से द ओवल में खेला जाएगा। इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की प्रेस कांफ्रेंस में ऐसी घटना घटी जिसे देखकर सभी हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। हुआ यूं कि पत्रकारों ने बेन स्टोक्स से कुछ सवाल पूछे। स्टोक्स जवाब देने ही वाले थे कि ठीक उसी समय एक इंग्लिश खिलाड़ी ने मजे लेने के लिए बार्बी गर्ल का गाना बजा दिया। इसके बाद स्टोक्स समेत सभी लोगों की हंसी छूट पड़ी।