7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ashes 2023: जेम्स एंडरसन ने अपने संन्‍यास को लेकर तोड़ी चुप्‍पी, जानें क्‍या कहा

Ashes 2023: एशेज 2023 का पांचवां और आखिरी मुकाबला गुरुवार से खेला जाएगा। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि ओवल टेस्ट जेम्‍स एंडरसन के करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। इसी बीच खुद जेम्‍स एंडरसन सामने आते हुए अपने संन्‍यास की चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 26 Jul 2023, 4:00 PM IST

ashes-2023-james-anderson-opens-up-about-retirement-says-never-thought-of-it.jpg

Ashes 2023: जेम्स एंडरसन ने अपने संन्‍यास को लेकर तोड़ी चुप्‍पी।

Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज 2023 का पांचवां और आखिरी मुकाबला गुरुवार से खेला जाएगा। इस सीरीज में इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अभी तक बेहद साधारण प्रदर्शन किया है। ऐसे में कई एक्सपर्ट्स अनुमान लगा रहे हैं कि ओवल टेस्ट उनके करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। इसी बीच खुद जेम्‍स एंडरसन सामने आते हुए अपने संन्‍यास की चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। आइये जानते हैं कि एंडरसन ने क्‍या कहा है?


बता दें कि एशेज सीरीज 2023 के तहत एंडरसन ने तीन मैच खेले हैं, जिनकी छह पारियों में वह सिर्फ चार विकेट ही ले सके हैं। तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन से उन्‍हें बाहर भी किया गया था। एंडरसन के खराब प्रदर्शन का कारण रफ्तार में कमी और गेंद को स्विंग कराने में असमर्थता रही। कई पूर्व क्रिकेटर कयास लगा रहे है कि अब जेम्‍स का समय खत्म हो चुका है।

जेम्‍स एंडरसन ने तोड़ी चुप्पी

द टेलीग्राफ के लिए कॉलम में जेम्‍स एंडरसन ने कहा कि वह युवा पीढ़ी के आसपास रहने का लुत्‍फ उठा रहे हैं। उन्‍हें इस श्रृंखला में वह रिटर्न नहीं मिल सका, जो वह चाहते थे। हर कोई बुरे दौर से गुजरता है, लेकिन आप यह नहीं चाहेंगे कि यह सबसे हाई प्रोफाइल सीरीज में हो। 10-15 साल पहले भी इस पर बहस होती थी कि क्या मुझे हटाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : क्‍या वॉर्नर एशेज के आखिरी टेस्‍ट में लेंगे संन्यास, बोले - सब कुछ प्लान के तहत होगा

'संन्‍यास का कोई विचार नहीं'

टेस्ट में 650 से अधिक विकेट लेने वाले अनुभवी गेंदबाज जेम्‍स एंडरसन ने आगे कहा कि मुझे टेस्ट क्रिकेट खेलना अभी उतना ही पसंद है, जितना पहले था। बतौर इंग्लैंड क्रिकेटर यह मेरा पसंदीदा समय है। संन्‍यास लेने का अभी कोई विचार नहीं है।

यह भी पढ़ें : हरमनप्रीत कौर का व्‍यवहार देख भड़के शाहिद अफरीदी, बोले- ये बहुत ज्‍यादा था