David Warner Retirement : ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 2023 का 5वां और आखिरी मुकाबला 27 जुलाई से केनिंगटन ओवल में खेला जाएगा। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के संन्यास की बात सामने आ रही थी कि ये टेस्ट उनके करियर का अंतिम मैच होगा। इसी को लेकर अब डेविड वॉर्नर ने अपने संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है। वॉर्नर ने साफ कहा कि नहीं ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है। वह अपने संन्यास का प्लान बना चुके हैं और उसी के मुताबिक रिटायरमेंट लेंगे।