Shahid Afridi on Harmanpreet Kaur : बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के व्यवहार को लेकर उन पर दो मैच के प्रतिबंध के साथ जुर्माना भी लगाया गया है। जिस तरह हरमनप्रीत कौर ने बल्ले से स्टंप तोड़े और फिर प्रजेंटेशन के दौरान बांग्लादेशी खिलाडि़यों से व्यवहार किया उसकी हर कोई आलोचना कर रहा है। भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज समेत कई क्रिकेटरों ने कौर को आड़े हाथ लेते हुए उनकी जमकर आलोचना की है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व स्टार खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने भी हरमनप्रीत के व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ये बहुत ज्यादा था।