नई दिल्ली। बीते सीजन में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रतिबंधित पदार्थ लेने के दोषी पाए जाने वाले पंजाब के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक गुप्ता को सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने दलीप ट्रॉफी के लिए चुनी गई इंडिया-रेड टीम में जगह दी थी हालांकि बीसीसीआई ने जल्द ही अपनी गलती सुधारते हुए अभिषेक के स्थान पर अक्षय वाड़कर को इंडिया रेड टीम में शामिल किया है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, दलीप ट्रॉफी 17 अगस्त से आठ सितंबर के बीच खेली जाएगी। बीसीसीआई ने सोमवार देर रात एक बयान जारी कर अभिषेक के स्थान पर अक्षय को टीम में शामिल करने की जानकारी दी।