PayTM ने BCCI का साथ बीच में ही छोड़ दिया है। टीम इंडिया का नया स्पॉन्सर पेटीएम की जगह मास्टरकार्ड को बना दिया गया है। टीम इंडिया अब भारत में घरेलू और इंटरनेशनल जो भी सीरीज खेलेगी तो उसकी स्पॉन्सरशिप पर मास्टरकार्ड का ऐड होगा। हालांकि पेटीएम की BCCI के साथ डील खत्म नहीं हुई थी। पेटीएम ने समय से पहले ही ये डील खत्म कर दी। पेटीएम ने BCCI के साथ बड़ी डील साइन की थी। अब लगातार पेटीएम का नाम स्पॉनसर के रूप में देखते होंगे। BCCI ने भी इस चीज में देरी नहीं की और उन्हें तुरंत नया स्पॉन्सर मिल गया। मास्टरकार्ड ने भी BCCI के साथ इस बार अच्छी डील साइन की है।