31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीओए ने बीसीसीआई अधिकारियों से अपने खर्च पर इंग्लैंड जाने को कहा

आईसीसी की बैठक के दरमियां भारत को आयरलैंड से दो टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। यह दो टी-20 मैच 27 और 29 जून को खेले जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 19 Jun 2018, 9:08 PM IST

bcci

सीओए ने बीसीसीआई अधिकारियों से अपने खर्च पर इंग्लैंड जाने को कहा

नई दिल्ली । सर्वोच्च अदालत द्वारा गठित की गई प्रशासकों की समिति (सीओए) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीओए ने बोर्ड के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी से कहा है कि अगर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वार्षिक बैठक के बाद भी इंग्लैंड में रुकना है तो इसके लिए उन्हें अपनी जेब से पैसे देने होंगे।

आईसीसी की बैठक डबलिन में 28 जून से दो जुलाई के बीच होनी है
सीओए ने कहा है कि अगर चौधरी को इंग्लैंड में तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए रूकना है तो बोर्ड इसके लिए पैसा नहीं देगा उन्हें खुद अपने खर्चे पर वहां रूकना होगा। सीओए ने बीसीसीआई अधिकारी को एक मेल भेजा है जिसमें लिखा है, "प्रशासकों की समिति ने आपका मेल देखा। आपने सीओए से विदेश जाने के लिए मंजूरी नहीं ली थी। इसलिए आपको सिर्फ डबलिन में होने वाली आईसीसी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मंजूरी दी जाती है जो 28 जून से दो जुलाई के बीच होनी है।"

खर्च कम करने कि पहल
उन्होंने कहा, "इस बात को सुनिचित करें की आपका यातायात और होटल में रूकने का खर्च सिर्फ आईसीसी की बैठक तक की वहन किया जाएगा।"मेल में लिखा है, "सीओए आपके तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड में रूकना का कोई फायदा नहीं देखती है, इसलिए अगर आपकी इच्छा मैचों के लिए रूकने की है तो आपको यह बताना जरूरी है कि बीसीसीआई आपका खर्च नहीं उठाएगी।"

दो टी-20 तक रुकेंगे
बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राहुल जौहरी ने भी इसी तरह का मेल सीओए को लिखा है कि वह इंग्लैंड में पहले दो टी-20 मैच देखने के बाद स्वेदश लौट आएंगे ।जौहरी ने मेल में लिखा, "मैं 26 जून को डबलिन जा रहा हूं और आठ जुलाई को मुंबई लौट आऊंगा। मैं इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाले पहले दो टी-20 मैचों तक के लिए रूकूंगा।"

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल