10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BCCI की नजर में विराट कोहली नहीं महेंद्र सिंह धोनी हैं टीम इंडिया के कप्तान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को अपने एक किए पर काफी शर्मिंदा होना पड़ रहा है। बोर्ड की अधिकारिक बेवसाइट पर धोनी को बतौर कप्तान बताया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 20 Jul 2018, 11:52 AM IST

bcci

BCCI की नजर में विराट कोहली नहीं महेंद्र सिंह धोनी हैं टीम इंडिया के कप्तान

नई दिल्ली। यदि कोई आपसे कहे कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली नहीं महेंद्र सिंह धोनी है, तो आप चौंकना स्वभाविक है। लेकिन जब ऐसा भारतीय क्रिकेट को संचालित करने वाली संस्था कहेगी, तो निश्चित तौर पर व्यक्ति का भ्रमित होंगे। यूं तो यह एक तकनीकी खामी है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड जैसी संस्था से ऐसी गलती की उम्मीद कतई नहीं की जा सकती है।

यह भी पढ़ें - इस साल घरेलू क्रिकेट में BCCI करेगा 2000 मैचों का आयोजन

क्या है पूरा मामला-
दरअसल वाकया कुछ ऐसा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के वेबसाइट में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों की प्रोफाइल बनी हुई है। इसमें धोनी की प्रोफाइल यह लिखा मिला कि वो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान है। जैसे ही लोगों की नजर बीसीसीआई की इस गलती पर पड़ी, लोगों ने बोर्ड को ट्रोल करना शुरू कर दिया। बाद में जब बोर्ड के अधिकारियों को इस गलती का आभाष हुआ तो उन्होंने इसे सुधार दिया।

यह भी पढ़ें - राजीव शुक्ला के सहायक पर गंभीर आरोप, लड़की लेकर आओ तब होगा टीम में चयन

2014 में ही छोड़ चुके है कप्तानी-
यहां आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी निश्चित तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम कप्तानों में से एक है। उनकी कप्तानी में भारतीय क्रिेकेट टीम दो बार विश्व विजेता बनने में कामयाब हुई। लेकिन दिसंबर 2014 में महेंद्र सिंह धोनी ने भारत की कप्तानी छोड़ दी थी। जिसके बाद से टीम की कप्तानी विराट कोहली संभाल रहे है।

यह भी पढ़े - फीजियो की गलती साहा को पड़ी भारी, खतरे में क्रिकेट करियर

आईसीसी से भी हो चुकी है ऐसी गलती-
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को अपनी इस गलती के कारण शर्मिंदा होना पड़ा है। लेकिन इससे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट कांउसिल से भी एक ऐसी ही गलती हो चुकी है। आईसीसी ने टी-20 रैंकिंग में गलती करते हुए पाकिस्तान की बजाए आस्ट्रेलिया को नंबर वन टीम बताया था। आईसीसी को इस गलती के बारे में क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने ध्यान दिलाया था। जिसके बाद आईसीसी ने रैकिंग सुधारी थी।