30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बेन स्टोक्स की तरह मैंने वनडे से संन्यास लिया तो हो गया बैन’, केविन पीटरसन ने ECB पर साधा निशाना

पीटरसन ने भी स्टोक्स की तरह वर्कलोड के चलते 2012 में वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। लेकिन तब उनके साथ इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन्हे टी20 क्रिकेट से भी बैन कर दिया था। जिसके एक साथ बाद पीटरसन अस्थायी रूप से इंग्लैंड की वनडे और टी-20 टीम में फिर से शामिल हो गए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 20 Jul 2022, 12:29 PM IST

ban_stokes.png

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स

Ben Stokes Retirement Kevin Pietersen ECB: इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। स्टोक्स ने अपना आखिरी वनडे मुक़ाबला मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला। स्टोक्स के इस फैसले ने कई लोगों को चौंका दिया है। इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने उनका उदाहरण देते हुए अपना दर्द बयां किया है।

पीटरसन ने भी स्टोक्स की तरह वर्कलोड के चलते 2012 में वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। लेकिन तब उनके साथ इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) इतना अच्छा व्यहार नहीं किया था। जैसा आज स्टोक्स के साथ किया जा रहा है। पीटरसन ने ट्वीट कर लिखा, 'मैंने एक बार बहुत ज्यादा वर्क लोड होने के चलते वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन तब ईसीबी ने मुझे टी20 क्रिकेट से भी बैन कर दिया था।" हालांकि पीटरसन अगले साल अस्थायी रूप से इंग्लैंड की वनडे और टी-20 टीम में फिर से शामिल हो गए थे।

यह भी पढ़ें : डुसेन ने खराब किया बेन स्टोक्स का फेयरवेल, खेली अपने करियर की सबसे बड़ी पारी

स्टोक्स ने भी अपने संन्यास के पीछे की वजह ज्यादा वर्कलोड बताई है। उन्होंने अपने फैसले की जानकारी देते हुए कहा, 'तीन प्रारूप में खेलना मेरे लिए मुश्किल हो रहा है। मुझे लगता है कि व्यस्त शेड्यूल के कारण मुझे मेरा शरीर साथ नहीं दे रहा। मुझे यह भी लगता है कि मैं एक ऐसे खिलाड़ी की जगह ले रहा हूं जो जोस और बाकी टीम के लिए योगदान दे सकता है। यह वक्त किसी और के क्रिकेटर के रूप में आगे बढ़ने और यादें बनाने का है, जैसा कि मैंने पिछले 11 वर्षों में किया है।'

बेन स्टोक्स ने हाल ही में इंडिया के खिलाफ खेली गई सीरीज के जरिए वनडे क्रिकेट में वापसी की थी। लेकिन इस सीरीज में स्टोक्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और इसी वजह से उन्होंने इस फॉर्मेट को अलविदा कहने का एलान किया।

यह भी पढ़ें : कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की लगी लॉटरी, भारत-पाकिस्तान मैच के चलते बिके 12 लाख से ज्यादा टिकट

स्टोक्स ने आखिरी मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला। इस मुक़ाबले में वे मात्र 5 रन पर आउट हो गए। वहीं गेंदबाजी में भी उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। स्टोक्स टेस्ट और टी-20 खेलते रहेंगे। वे आने वाले टी20 वर्ल्डकप के लिए इंग्लैंड टीम का हिस्सा हो सकते हैं।