20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / डीविलियर्स को मिले पुरस्कार से नाराज हैं स्टोक्स, जानिए क्यों?

डीविलियर्स को मिले पुरस्कार से नाराज हैं स्टोक्स, जानिए क्यों?

ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (ben stokes) का मानना है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (yuzvendra chahal) ने सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और इसलिए उस मैच में चहल को मैन ऑफ द मैच (man of the match) का पुरस्कार मिलना चाहिए था....
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 13 Oct 2020, 7:01 PM IST

ben_stokes.jpg

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (ben stokes) का मानना है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (yuzvendra chahal) ने सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और इसलिए उस मैच में चहल को मैन ऑफ द मैच (man of the match) का पुरस्कार मिलना चाहिए था। आईपीएल-13 (IPL 13) में सोमवार को शारजाह में हुए मुकाबले में बेंगलुरु की टीम ने कोलकाता (Kolkata) को 82 रन से करारी शिकस्त दी। चहल ने चार ओवर में सिर्फ 12 रन देकर केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक (Kolkata Captain Dinesh Kartik) का विकेट लिया।

कोहली के बाद स्विंग के सुल्तान जहीर खान बनेंगे पिता, 2017 में रचाई थी शादी

स्टोक्स ने मैच के बाद ट्वीट किया, 'बल्लेबाजों के इस मुकाबले में युजवेंद्र चहल को मैन ऑफ द मैच चुना जाना चाहिए था। शानदार गेंदबाजी आक्रमण खासतौर पर जब यह मैच शारजाह में खेला गया हो। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 194 का स्कोर बनाया था। अब्राहम डीविलियर्स ने 33 गेंद पर 73 रन की पारी खेली थी। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और छह छक्के लगाए और इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

SRH vs CSK Match Prediction : इन खिलाड़ियों का जादू चला तो हैदराबाद जीतेगी आज का मैच!

चहल ने इस सीजन में अब तक 10 विकेट लिए हैं। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलुरु की टीम सात मैचों में पांच जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।