14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विकेटकीपर साहा के कवर के तौर पर इंग्लैंड जा सकते हैं भरत

विकेटकीपर साहा हाल ही में कोरोना से ठीक हुए हैं और वह अपने घर कोलकाता लौट गए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
wriddhiman_saha.jpg

नई दिल्ली। आंध्र के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत (KS Bharat) अनुभवी रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) के कवर के तौर पर भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे (England Tour) पर जा सकते हैं। विकेटकीपर साहा हाल ही में कोरोना से ठीक हुए हैं और वह अपने घर कोलकाता लौट गए हैं।

यह भी पढ़ें—सचिन तेंदुलकर का छलका दर्द, बोले-'10-12 साल टेंशन में गुजारे, रात को सो भी नहीं पाता था'

हालांकि साहा को 24 मई को मुंबई में बायो बबल में टीम के साथ जुड़ना है और इसके एक सप्ताह बाद टीम इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होगी। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि भरत को स्टैंडबाई के रूप में रखा गया है।

आंध्र क्रिकेट संघ से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, ‘हां, भरत को स्टैंडबाई के रूप में चुना गया है। लेकिन वह तभी इंग्लैंड जा सकते हैं जब बीसीसीआई इस बारे में कोई बयान जारी करेगी।’ भरत ने अब तक 78 प्रथम श्रेणी मैचों में 4283 रन बनाए हैं और उन्होंने विकेट के पीछे 301 शिकार किए हैं।

यह भी पढ़ें—धनश्री वर्मा के बाद मुश्किल दौर से गुजर रहे युजवेंद्र चहल का छलका दर्द, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 साल के आंध्र के विकेटकीपर मुंबई पहुंच चुके हैं। वह इंडिया-ए टीम के साथ नियमित रूप से बने हुए हैं और वह इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भारत के स्टैंडबाई भी थे। भरत इससे पहले नवंबर 2019 और जनवरी 2020 में कवर के तौर पर भारतीय टीम के साथ जुड़ चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग