5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2018: बॉलीवुड हस्तियों ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत पर बधाई दी

चेन्नई ने इस साल धमाकेदार वापसी करते हुए सातवीं बार फाइनल में पहुंच कर तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया है।
2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

May 28, 2018

CSK

IPL 2018: बॉलीवुड हस्तियों ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत पर बधाई दी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 क जीतने के लिए अनिल कपूर और रणवीर सिंह जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को बधाई दी। टीम ने तीसरी बार यह खिताब जीता है। चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में हुए फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को आठ विकेट से मात दी। इससे पहले टीम 2010 और 2011 में जीत का स्वाद चख चुकी है। चेन्नई ने 18.3 ओवर में दो विकेट खोकर 181 रन बनाए जबकि सनराइजर्स 20 ओवर में छह विकेट खोकर 178 रनों पर सिमट गई। शेन वाटसन के 57 गेंदों में नाबाद 117 रन बनाए। उनकी इस पारी की हर ओर तारीफ हो रही है। चेन्नई ने इस साल धमाकेदार वापसी करते हुए सातवीं बार फाइनल में पहुंच कर तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया है। चेन्नई के अलावा मुंबई इंडियंस भी तीन बार खिताब पर कब्जा जमा चुकी है।

यह भी पढ़े- IPL 2018: आज अपने प्रशंसकों से मिलने चेन्नई जाएगी चैंपियन टीम, जाने क्या है प्रोग्राम

बॉलीवुड हस्तियों ने ट्वीट कर कुछ इस अंदाज में टीम को बधाई दिया :

अनिल कपूर : सात बार फाइनलिस्ट और तीन बार विजेता। चैम्पियंस होने के नाते चेन्नई सुपर किंग्स सच में इस जीत के हकदार हैं। सीरीज का कितना रोमांचकारी अंत।

रणवीर सिंह : चेन-नई चेन-नई सु-पर किंग्स! पीली सेना ने फिर जीत का आनंद लिया। बधाई।

अभिषेक बच्चन : ऐसा लगता है कि खेलों में यह साल चेन्नई का है। पहले इंडिया सुपर लीग में नम्मा चेन्नईयिन फुटबॉल क्लब और अब आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स। सीएसके को बहुत-बहुत बधाई। शानदार जीत! चैम्पियंस।

सोफी चौधरी : वाह। इसे कहते हैं धमाकेदार वापसी। कितनी शानदार टीम, शानदार सीजन और शानदार फिनाले। शेन वाटसन आप छा गए। बेहतरीन टूर्नामेंट के लिए एसआरएच को बधाई, लेकिन यह समय सीएसके के लिए खुशी मनाने का है।

यह भी पढ़े- IPL 2018: फाइनल फाइट से पहले जाने अबतक हो चुके दसों खिताबी मुकाबलों का हाल