24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस भारतीय गेंदबाज की बॉलिंग स्पीड देख गांगुली ने विराट को कहा कि इसे देखते रहना

18 साल का यह बॉलर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतनी तेज गेंदे डाल रहा था...

less than 1 minute read
Google source verification
india

न्‍यूजीलैंड में अंडर 19 वर्ल्डकप हो रहा है। भारत की शुरुआत वर्ल्डकप में काफी शानदार रही है। भारत ने अपने पहले ही वनडे मैच में ऑस्‍ट्रेलिया को 100 रन से हरा दिया। लेकिन इस मैच में जो खिलाड़ी सबकी नजर में आया कि वह कमलेश नागरकोटी ने। इस 18 साल के खिलाड़ी ने 146.8 किमी/घंटा की रफतार से इतनी तेज गेंदे डाली हैं, सबको उसमें भारतीय टीम का फ्युचर नजर आने लगा है। कमलेश नागरकोटी की स्पीड इतनी है कि उसने शताब्‍दी ट्रेन की रफ्तार को पीछे छोड़ दिया है।

हालांकि इस मैच में जीत के हीरो रहे पृथ्‍वी शॉ जिन्‍होंने शानदार कप्तानी पारी खेलते हुए 94 रन बनाए। लेकिन पृथ्वी शॉ के बाद अगर किसी खिलाड़ी पर सबकी नजर आई तो वह कमलेश नागरकोटी हैं। 18 साल के नागरकोटी ने मैच में एक गेंद 146.8 किमी/घं की स्‍पीड से फेंकी। इसे देखने के बाद सौरव गांगुली ने विराट को ट्वीट करके कहा कि इस गेंदबाज की परफॉर्मेंस को देखते रहें। वहीं पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी इस गेंदबाज की काफी तारीफ की।