IND vs AUS 3rd Test : भारत की सरजमीं पर खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने अब तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने पहले दो टेस्ट जीतकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना रखी है। अब सीरीज का अगला टेस्ट इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन, तीसरे टेस्ट से पहले बड़ा अपडेट आया है, जो भारतीय टीम की थोड़ी टेंशन बढ़ाने वाला है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन अब पूरी तरह फिट हो गए हैं। वह तीसरे टेस्ट में प्लेइंग इलेवन के लिए उपलब्ध होंगे। कैमरून बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में ऑस्ट्रेलियाई टीम को मजबूती प्रदान करने में सक्षम हैं।