8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CPL: देखना चाहते हैं रसेल-गेल के चौकों-छक्कों की बरसात तो यहां देंखे बिना किसी खर्च के वो भी LIVE सीधे मैदान से

कैरीबियाई प्रीमियर लीग 2018 का आने वाला सीजन 54 देशों में ट्विटर पर प्रसारित किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 11 Aug 2018, 4:12 PM IST

ANDRE RUSSELL

CPL: देखना चाहते हैं रसेल-गेल के चौकों-छक्कों की बरसात तो यहां देंखे बिना किसी खर्च के वो भी LIVE सीधे मैदान से

नई दिल्ली।कैरीबियाई प्रीमियर लीग 2018 (सीपीएल) शुक्रवार को पहली ऐसी टी-20 लीग बन गई जिसने सोशल मीडिया साइट ट्विटर के साथ लीग के मैचों के प्रसारण का करार किया है। लीग का आने वाला सीजन 54 देशों में ट्विटर पर प्रसारित किया जाएगा। यह पहली बार होगा कि क्रिकेट प्रशंसक ट्विटर पर लीग के पूरे मैचों का लुत्फ उठा सकेंगे और साथ ही बातचीत में भी हिस्सा ले सकेंगे।


भारतीय फैंस भी ले पाएंगे मजा-
भारतीय प्रशंसक भी लीग की 150 हाइलाइट्स वीडियो क्लिप देख सकेंगे। यह सीपीएल और हीरो मोटोकोर्प के बीच हुए करार के कारण संभव हो सका है। इस साझेदारी पर ट्विटर के एशिया पैसिफिक के स्पोर्ट्स पार्टनरशिप के प्रमुख अनीश मदानी ने कहा, "ट्विटर पर वैश्विक रूप से क्रिकेट पर बातचीत की जा सकेगी। हम सीपीएल के साथ साझेदारी कर 54 देशों में क्रिकेट का सीधा प्रसारण करने के करार से काफी खुश हैं।"

यह भी पढ़ें- CPL के पहले ही मुकाबले में क्रिस गेल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी- 5 छक्के और 7 चौकों से बनाए इतने रन

यह भी पढ़ें- कॉलिन मुनरो की तूफानी पारी, कैरेबियन लीग के पहले मैच में नाईट राइडर्स की 100 रन से जीत


आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी-
आंद्रे रसेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का एक और बेमिसाल नजारा पेश किया है। कैरीबियाई प्रीमियर लीग 2018 के तीसरे मुकाबले में जमैका तलहवास की ओर से खेलते हुए आंद्रे रसेल ने ट्रिनबागो नाईट राइडर्स के खिलाफ 49 गेंदों में नाबाद 121 रन बनाकर टीम को मैच जिताया। ट्रिनबागो नाईट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुक्सान पर 223 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसका पीछा करते हुए जमैका की टीम लड़खड़ाई लेकिन कप्तान रसेल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए टीम को मैच जिताया। रसेल ने 13 छक्के और 6 चौके लगाए। इस तरह उन्होंने सिर्फ छक्के-चौकों से 19 गढ़नों में 102 रन बनाए। इससे पहले गेंदबाजी करते हुए रसेल ने कैरिबियाई प्रीमियर लीग 2018 की पहली हैट्रिक भी झटकी।