दूसरे दिन का खेल, विकेटों का पतझड़-
322 पर 4 के स्कोर से भारत ने अगले दिन का खेल शुरू किया, विहारी 138 रनों पर खेल रहे थे। भारत और विहारी ने मिलकर अभी 15 रन जोड़े थे की दूसरे दिन भारत को मैच का पांचवां और दिन का पहला झटका 337 के स्कोर पर लगा। भारत 34 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद जयंत यादव 340 पर छठा शिकार हुए, हनुमा विहारी 148 रनों की पारी खेल 340 के स्कोर पर चलते बने। इसके बाद 344 आठवां, 345 पर नौवां और 345 पर ही 10वां विकेट भी गिरा। 337 पर 4 विकेट से टीम 345 पर ऑल आउट हो गई। 8 रनों पर भारत के 6 विकेट गिरे। हनुमा विहारी ने 295 गेंदों का सामना किया और 14 चौके लगाए। डुआने ओलीवर ने 24 ओवर में 63 रन देकर 6 विकेट झटके।