ICC Champions Trophy 2025 Semifinals: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अब एक मैच के बाद नॉकआउट के रोमांचक चरण में प्रवेश करने वाली है। साउथ अफ्रीका की टीम ने इंग्लैंड को हराकर ग्रुप बी में टॉप पर रहते ग्रुप स्टेज खत्म किया है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम इस ग्रुप में दूसरे नंबर पर है। वहीं, टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में ग्रुप ए से भारत और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। आज इन दोनों टीमों के बीच ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच खेला जाएगा, जिसके बाद तय हो जाएगा कि सेमीफाइनल में कौन किससे भिड़ेगा। भारत सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया या साउथ अफ्रीका किससे भिड़ेगा? आइये आज हम आपको इसका पूरा गणित बताते हैं।