
संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी (Photo- IANS)
Cheteshwar Pujara support to Sanju Samson: वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची में खेले जाने वाले भारत के दूसरे टी20 से पहले भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने आलोचनाओं का सामना कर रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन का सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट को कुछ कम स्कोर के बाद प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पर शक नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हां, वैभव सूर्यवंशी वहां है, उसे सही समय आने पर मौका मिलेगा, लेकिन आप बहुत ज्यादा बदलाव नहीं कर सकते। अगर संजू दो या तीन और पारी खेलता है, तो मुझे यकीन है कि वह बहुत अच्छा परफॉर्म करेगा।
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशन मैच में संजू सैमसन ने सिर्फ 11 रन बनाए। जबकि इससे पहले एशियन गेम्स में उन्होंने क्रमशः 9, 7 और 2 रन बनाए थे, जिसके चलते उन्हें बाहर कर वैभव को मौका देते की मांग सोशल मीडिया पर जोर पकड़ रही है। इसी बीच चेतेश्वर पुजारा ने जियोहॉटस्टार से कहा कि मुझे उम्मीद है कि उस पर कोई प्रेशर नहीं होगा, क्योंकि ऐसा नहीं होना चाहिए। उसने इंडियन टीम के लिए वर्ल्ड कप जीता है और वहां बहुत अच्छा परफॉर्म किया। वह एक क्वालिटी प्लेयर है। इसलिए उसके प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होने पर कोई सवाल नहीं होना चाहिए।
पुजारा ने आगे कहा कि आपके एक या दो गेम खराब हो सकते हैं और फिर अगर उसके साथ ऐसा होता है, तो यही वह समय है जब टीम मैनेजमेंट को दखल देना होगा, उसे सही मैसेज देना होगा कि कि तुम इस टीम का एक इंपॉर्टेंट हिस्सा हो और इस प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनोगे, तो बस वहां जाओ, खुद को एक्सप्रेस करो, अपना नेचुरल गेम खेलो।
पुजारा ने कहा कि टी20 फॉर्मेट में बीच में कुछ फेलियर होंगे। लेकिन, यही वह समय है जब आप किसी प्लेयर से बात करते हैं, उसे सही मैसेज देते हैं। हां, वैभव सूर्यवंशी वहां है, उसे सही समय आने पर मौका मिलेगा, लेकिन आप बहुत ज़्यादा बदलाव नहीं करते। अगर संजू दो या तीन और इनिंग खेलता है, तो मुझे यकीन है कि वह बहुत अच्छा परफॉर्म करेगा।
स्पिनर रोस्टन चेस के खिलाफ ओपनर अभिषेक शर्मा के जल्दी आउट होने पुजारा ने कहा कि अभिषेक ने सीमर्स के खिलाफ अच्छी शुरुआत की, लेकिन शाई होप को जल्द ही एहसास हो गया कि लखनऊ की पिच पर स्पिनर्स के लिए काफी मदद थी। ऑफ स्पिनर्स के खिलाफ अभिषेक का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है, हालांकि उन्होंने इस नंबर में काफी सुधार किया है।
Updated on:
08 Oct 2026 04:56 pm
Published on:
08 Oct 2026 04:08 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
